फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू महासभा नेता की हत्या: ब्लैक स्पॉट पर प्रोफेशनल शूटरों ने वारदात को दिया अंजाम, मारी कई गोली

Sun, 02 Feb 2020 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Ranjeet Bachchan shot dead on black spot in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की जिस तरह हत्या की गई। उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, रणजीत की हत्या ब्लैक स्पॉट पर हुई है। इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन मर्डर स्पॉट को कोई कैमरा एंगिल कवर नहीं करता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी हत्या पूर्वनियोजित ढंग से की गई है।



हत्यारों ने रणजीत के सिर में कई गोलियां मारी हैं। हत्या जिस तरह से की गई। उससे कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर प्रोफेशनल थे।

Ranjeet Bachchan shot dead on black spot in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

रणजीत सुबह करीब छह बजे अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सीडीआरआई के पास बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य कुमार के बायें हाथ में गोली लगी।

Ranjeet Bachchan shot dead on black spot in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने छह टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranjeet Bachchan shot dead on black spot in Lucknow.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

रणजीत हर रोज दयानिधान पार्क में घूमने आते थे और लौटकर शर्मा की चाय पीते थे। कल एक फरवरी को ही उन्होंने पास के एक मंदिर में अपना जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन
Ranjeet Bachchan shot dead on black spot in Lucknow.
रणजीत बच्चन के परिजन। - फोटो : amar ujala
रणजीत की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed