फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गजोधर भइया बोले, हेलमेट है बोझ नहीं, पहन के चलो...

Wed, 02 Aug 2017 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
raju srivastav performs for awareness of traffice rules in Lucknow.

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहा पर हेलमेट पहने बगैर स्कूटी चला रहे कृष्णानगर के धीरेंद्र को रोककर हेलमेट पहनने की सलाह दी। बोले, ‘हेलमेट बोझ नहीं है। पहनोगे तो सुरक्षित रहोगे। तुम्हारी जरा-सी लापरवाही पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।’ धीरेंद्र ने भविष्य में बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने का वादा किया। राजू ने धीरेंद्र के पीछे बिना हेलमेट पहने बाइक से आ रहे अभिषेक को भी टोका और उनसे यातायात के नियमों का पालन करने का वादा लिया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव यातायात जागरूकता अभियान के तहत एसएसपी दीपक कुमार के बुलावे पर आए थे।

raju srivastav performs for awareness of traffice rules in Lucknow.

राजू के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोक रखा था। एसएसपी ने कहा, नियम तोड़ने वालों को रोकने का उद्देश्य चालान या किसी प्रकार की कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक और सचेत करना था। घर से निकलते हैं बाइक पे, सुबह आते हैं अखबार में...

raju srivastav performs for awareness of traffice rules in Lucknow.

गौतमपल्ली थाना से साइकिल से पहुंचे 1090 चौराहा
राजू गौतमपल्ली थाना से साइकिल से 1090 चौराहा पहुंचे थे। उन्होंने सभी को साइकिल से चलने की सलाह भी दी। बोले, कानपुर और लखनऊ में दो-तीन दिन से साइकिल से ही टहल रहा हूं। साइकिल से चलोगे तो एक्सरसाइज भी होगी। प्रदूषण नहीं फैलेगा। पेट्रोल के पैसे तो बचेंगे ही। साइकिल को कोई समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न से न जोड़ दे इसलिए खुद ही बोले, साइकिल चलाने वाली कह रहे हैं। कोई पार्टी वाली नहीं कह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
raju srivastav performs for awareness of traffice rules in Lucknow.

पुलिस चालान का पैसा नहीं, आपकी सुरक्षा चाहती है
राजू ने कहा कि पुलिस चौराहों-सड़कों पर वाहन चेकिंग करती है और बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटर चलाने वालों का चालान कर 100-100 रुपये वसूलती है। यह रुपये सरकारी खजाने में जमा किए जाते हैं लेकिन यकीन मानिये, पुलिस ऐसा पैसा नहीं चाहती। यह पैसा आप लोगों की जान-जोखिम का पैसा है।

विज्ञापन
raju srivastav performs for awareness of traffice rules in Lucknow.

मैंने सहा है करीबियों को खोने का गम
राजू ने कहा- मैंने अपने परिवार के एक-दो करीबियों को सड़क हादसों में खोया है। तबसे यह तय किया था कि  ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में अपना योगदान जरूर दूंगा।’ राजू ने देशप्रेम फिल्म का गाना, ‘नफरत की लाठी तोड़ो’ भी सुनाया। हंसाते हुए बोले, देश से प्रेम करो। इस टाइप का प्रेम न करो कि पड़ोसी पुलिस बुला लें। कहें भइया, ई मकान मा ऊपर प्रेम हुई रहा है...।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed