उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को पूरी तरह से सक्रिय रखा गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है।
तस्वीरें: यूपी में बारिश से हाहाकार, जनजीवन प्रभावित; अलर्ट मोड पर राहत दल, डीएम को फील्ड में रहने के निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:59 PM IST
सार
यूपी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। नेपाल से सटे जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है। राहत दल अलर्ट मोड पर हैं। शासन की ओर से सभी डीएम को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित लोग हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन