पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में रात को ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन को निकल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। बृहस्पतिवार सुबह निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है। इसके पहले बुधवार को बादलों की आंखमिचौली के बाद शहर में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद सिसगोमती और ट्रांसगोमती इलाकों में करीब आधे से एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई।
कैंट, डालीबाग, गोमतीनगर, सीतापुर रोड जैसे इलाकों में तेज बौछारें कुछ समय के लिए पड़ीं तो कहीं छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई।
3 of 8
कई इलाकों में ओले गिरे
- फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे कस्बाई इलाकों में गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, बीकेटी में मटर के आकार के ओले गिरने की सूचना रही। मौसम विज्ञान केंद्र पर शाम तक एक मिमी. से कम बारिश दर्ज हुई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
शाम के बाद रुक -रुक कर चल रहीं हवाओं ने ठंडक बढ़ाई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोहरा के साथ धूप निकलने और मौसम सामान्य होने की बात कही है।