फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन भादों की तरह कहीं धीमे तो कहीं तेज बरसे बादल, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Thu, 09 Jan 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
rain in lucknow, maximum temperature recorded 14.8 degrees celsius
बारिश से बच्चे को बचाते अभिभावक, बारिश का आनंद लेती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम ने फिर शीतलहर के हालात पैदा कर दिए। दिनभर हुई रिमझिम के साथ चलीं ठंडी हवाओं से बुधवार को अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री गिर कर 14.8 डिग्री पहुंचा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव न होने से गलन से राहत रही।
rain in lucknow, maximum temperature recorded 14.8 degrees celsius
झमाझम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। गेहूं की खेती में भी यह बारिश राहत पहुंचाएगी। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में शहर में 004.2 मिली बारिश होने की उम्मीद जताई है।
rain in lucknow, maximum temperature recorded 14.8 degrees celsius
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी व रात का मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने बादल छाए रहने और कुछ एक जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के साथ सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rain in lucknow, maximum temperature recorded 14.8 degrees celsius
लखनऊ मेें हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
बीती देर रात से ही बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया था। इसके बाद तड़के चार बजे से ही कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते दिखे।
 
विज्ञापन
rain in lucknow, maximum temperature recorded 14.8 degrees celsius
बारिश की वजह से अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ हुई झमाझम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों के साथ उन्हें घर ले आने के लिए पहुंचे अभिभावकों को झेलनी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed