बोले राहुल गांधी, मोदी जी बुंदेलखंड भी भारत में है, तस्वीरें
राहुल गांधी शनिवार को बुंदेलखंड के दौरे पर महोबा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जनता का हाल लिया और केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए।
बोले राहुल गांधी, मोदी जी बुंदेलखंड भी भारत में है, तस्वीरें
राहुल गांधी ने महोबा जिले के सूपा गांव में लोगों से मुलाकात की। यहां जनता के सामने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे कहना चाहता हूँ की बुंदेलखंड भी हिन्दुस्तान का हिस्सा है, यहां आकर देखिये क्या हाल है!
बोले राहुल गांधी, मोदी जी बुंदेलखंड भी भारत में है, तस्वीरें
राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा, भले ही देश दुनिया में भारतीय तरक्की कर रहे हो लेकिन बुन्देलखण्ड वहीं का वहीं है। सरकारों को यहां के लोगों की कोई चिंता ही नही।
बोले राहुल गांधी, मोदी जी बुंदेलखंड भी भारत में है, तस्वीरें
राहुल ने कहा, यहां किसान भूख सूखे से जूझ रहा है, डवलपमेंट की कोई ठोस योजना नहीं हैं। उन्होंने कहा, तेल के दाम बाजार में घटे लेकिन जनता को कोई फायदा नही हुआ। पूंजीपतियों को ही मुनाफा हुआ।
बोले राहुल गांधी, मोदी जी बुंदेलखंड भी भारत में है, तस्वीरें
राहुल ने कहा, आज जब बुंदेलखंड के लोगो को सरकार से मदद की ज़रूरत है तो मनरेगा जैसी योजनाओ पर ध्यान न देकर यहाँ की जनता को और कमज़ोर किया जा रहा है।