फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल बजट खत्म कर पैसा अपने दोस्तों में बांटना चाहते हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

Fri, 23 Sep 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Sep 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
 Rahul gandhi khatsabha in lalganj.

लालगंज (रायबरेली)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लालगंज की खाट सभा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा और अपने भाषण दौरान रेल बजट खत्म करने पर प्रतिक्रिया दी। राहुल ने कहा, मोदी जी ने रेल का बजट खत्म कर दिया। अब वे रेल के पैसों को अपने कुछ मित्रों में बांटना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी किसान बजट जारी करें और बताएं कि देश के लिए उनके पास क्या योजनाएं हैं?

 Rahul gandhi khatsabha in lalganj.

किसान विषम हालात से जूझ रहे हैं और मोदी जी विदेश दौरों के साथ ओबामा के साथ सेल्फी खिंचवाने में मस्त हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। तय वक्त से करीब ढाई घंटा देर से पहुंचे राहुल गांधी ने किसानों से सीधे संवाद किया।

 Rahul gandhi khatsabha in lalganj.

किसानों ने उन्हें  बिजली, पानी, सड़क, बेरोजगारी व खराब कानून व्यवस्था से अवगत कराया। पौन घंटे के अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि मोदी ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ किया लेकिन महज 12-15 पूंजीपतियों का। जबकि कांग्रेस ने देश भर के किसानों का 75 हजार करोड़ रुपया कर्जा माफ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Rahul gandhi khatsabha in lalganj.

भाजपा 10 हजार करोड़ कर्ज वाले विजय माल्या को डिफॉल्टर बताती है जबकि छोटे-छोटे बकायेदार किसानों को चोर बताती है। किसानों से पूछा, आपके खाते में मोदी के भेजे हुए 15 लाख आए या नहीं। जवाब नहीं मिलने पर कहा कि देश के पीएम को क्या इतना बड़ा झूठ बोलना चाहिए। एक किसान से पूछा कि आपके किसी बच्चे को मोदी जी ने नौकरी दी। जवाब नहीं मिलने पर फिर तंज कसा, देश के पीएम को क्या झूठा वादा करना चाहिए।
 

विज्ञापन
 Rahul gandhi khatsabha in lalganj.

कहा था कि देश के दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे लेकिन दिया एक को भी नहीं। नहरों में पानी न आने संबंधी एक किसान के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2008 में उनकी सरकार ने 105 करोड़ रुपये इस नहर के लिए दिए थे, लेकिन वे रुपये यूपी में आकर खो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed