फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के हत्यारे की खौफनाक कहानी: बहन को धमकी और दोस्त को दिया ये लालच, कई ऐसे राज आए सामने जिनसे अधिकारी भी हिल गए

Fri, 10 Jun 2022 08:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jun 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
PUBG Killer son killed mother sadhna singh his father army officer
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला

पीजीआई के यमुनापुरम कॉलोनी में साधना सिंह (40) के नाबालिग बेटे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने रविवार को अपने एक दोस्त को बहाने से घर बुलाया था, लेकिन उसे कुछ नहीं बताया। उसने एक अन्य दोस्त से मंगलवार सुबह मां के शव को ठिकाने लगाने की बात कही, इस पर वह डर गया। उसे चुप रहने व शव को ठिकाने लगाने के लिए पांच हजार रुपये का लालच भी दिया था, लेकिन वह नहीं माना। जब दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हुआ तो पिता को सूचना दी कि किसी ने मां की हत्या कर दी है।

PUBG Killer son killed mother sadhna singh his father army officer
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रहने वाले सेना में जेसीओ नवीन कुमार सिंह आसनसोल में तैनात हैं। उनका परिवार यमुनापुरम कॉलोनी में रहता है। मंगलवार को बेटे ने ही उन्हें सूचना दी कि मां की हत्या हो गई है। पुलिस की पड़ताल में कई ऐसे राज सामने आए, जिससे पुलिस के अधिकारी भी हिल गए। पता चला कि इकलौते बेटे ने ही अपनी मां साधना की हत्या की थी। उसने शनिवार देर रात अपनी मां को गोली मार दी थी। मां के बगल में सो रही नौ साल की बहन को धमकी दी थी कि किसी से कुछ मत कहना। बुधवार को आरोपी को संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया, जबकि बेटी को उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस अभी भी पड़ताल कर रही है।


 
PUBG Killer son killed mother sadhna singh his father army officer
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस की पड़ताल में बृहस्पतिवार को कुछ नये तथ्य सामने आए। जिसमें पता चला कि आरोपी नाबालिग ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्तों से भी बातचीत की थी। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि उसने एक दोस्त को शव ठिकाने लगाने को कहा। जब यह बात सामने आई तो पड़ताल में कुछ नये तथ्यों को शामिल किया जाना जरूरी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG Killer son killed mother sadhna singh his father army officer
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला

अब पुलिस ने उसके करीबी दोस्तों की सूची तैयार की है, जो वारदात के बाद लगातार उसके साथ खेलकूद रहे थे, वहीं उसके घर पर आते-जाते थे। इन बच्चों से पुलिस पूछताछ के लिए बाल संरक्षण आयोग की अनुमति लेगी। इसके बाद माता-पिता के सामने पूछताछ की जाएगी। बच्चों से पूछताछ के कई बिंदु तैयार किए गए हैं।


 
विज्ञापन
PUBG Killer son killed mother sadhna singh his father army officer
murder in lucknow - फोटो : सोशल मीडिया
परिवारीजन अस्थियां लेकर पैतृक गांव चंदौली गए

सैन्य अफसर ने बुधवार शाम को ही पत्नी के शव का अंतिम संस्कार गुलाला घाट पर कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह परिवारीजन अस्थियां लेकर अपने पैतृक गांव चंदौली चले गए। इससे पहले जब परिवार के सदस्य यमुनापुरम स्थित आवास पर पहुंचे तो वहां कॉलोनी के कई लोग मिलने पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed