फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बीएड टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने चलाई लाठी, कई घायल

Thu, 10 Aug 2017 11:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
protest of b.ed TET 2011 candidates in lucknow
लाठीचार्ज

बीएड टीईटी पास दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने गुरुवार को राजधानी में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए विधानभवन का घेराव किया। पुलिस ने लाठी भांज कर उन्हें खदेड़ा। अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नियुक्ति की मांग कर रहे थे। उन्होंने बाद में चारबाग से लेकर हजरतगंज चौराहे तक हंगामा किया। पुलिस ने फिर उन्हें खदेड़ने के लिए लाठी भांजी। इस दौरान कई अभ्यर्थियों को हल्की चोट आई। हजरतगंज चौराहे पर लाठीचार्ज में एक महिला सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा कर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। देर शाम बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल व संबंधित अधिकारियों से टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। इसके बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

protest of b.ed TET 2011 candidates in lucknow

टीईटी 2011 संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के सभी जिलों से सुबह से ही टीईटी अभ्यर्थियों के  आने का सिलसिला शुरू  हो गया था। उन्होंने चारबाग में एकत्र होकर प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के 25 जुलाई 2017 के आदेश के तहत नियुक्ति देने की मांग की। उनका कहना था कि 2011 से अब तक बेरोजगार टीईटी अभ्यर्थियों के साथ पिछली सरकार ने सौतेला व्यवहार किया। अब योगी सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चारबाग से कूच किया। पुलिस ने उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान जाने की इजाजत दे दी लेकिन भीड़ ने पहले हुसेनगंज चौराहा और बाद में विधानभवन के सामने हंगामा किया। उन्होंने विधानभवन का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन व पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका हंगामा बढ़ता चला गया। आखिरकार पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

protest of b.ed TET 2011 candidates in lucknow

कई अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय में घुस कर खुद को बचाया, कुछ पुलिस की लाठी की चपेट में आ गए। फर्रुखाबाद के पंकज यादव, कानपुर के सुनील व अनिल को हल्की चोटें आईं। वहीं हजरतगंज चौराहे तक भगदड़ में फिरोजाबाद की एक महिला अभ्यर्थी अंजू पेट में चोट लगने से सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। महिला साथियों का आरोप है कि उसे पुलिस की लाठी नहीं बल्कि लात लगी है जिससे वह बेहोश हुई है। काफी देर बाद होश में आई अंजू जब खड़ी नहीं हो सकी तो अभ्यर्थी भड़क गए। उन्होंने हजरतगंज चौराहा जाम कर दिया। पुलिस ने अंजू को अस्पताल पहुंचा कर भीड़ का गुस्सा कम किया और उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest of b.ed TET 2011 candidates in lucknow
प्रदर्शन के बाद लगा जाम

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजीव शर्मा ने बताया कि बीएड टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद भी अब तक नहीं की गई। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप के साथ ही योगी सरकार से भी नाराजगी जताई। कहा, कोर्ट के आदेश का पालन कर सरकार सभी को नियुक्ति दे। लखनऊ की लकी आजाद ने कहा, टीईटी पास अभ्यर्थियों को पिछली सरकार ने इंसाफ नहीं दिया। अब योगी सरकार से भी उम्मीद फीकी दिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed