{"_id":"5a4cec194f1c1bd3178b4ae3","slug":"property-of-bjp-rajya-sabha-candidate-hardeep-puri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में घर सहित करोड़ों के मालिक हैं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विट्जरलैंड में घर सहित करोड़ों के मालिक हैं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पुरी
Wed, 03 Jan 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में हरदीप पुरी ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। हरदीप के पास 16 करोड़ 97 लाख 70 हजार 20 रुपये और उनकी पत्नी के नाम 5 करोड़ 49 लाख 47 हजार 611 रुपये की संपत्ति है।
शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम स्विट्जरलैंड में 311 वर्गमीटर का मकान भी हैं। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी डिटेल इस तरह दी।
हरदीप पुरी ने 15 हजार रुपये अपने पास नकद बताए हैं। जबकि 29 दिसम्बर 2017 तक नई दिल्ली के आनंद निकेतन स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते में 23,61,322, वसंत विहार स्थित एसडीएफसी बैंक में पुरी फैमिली ट्रस्ट के खाते में 44,484 रुपये जमा हैं। नई दिल्ली हौज खास स्थित कैनरा बैंक के खाते में 10,53,272 रुपये जमा हैं। बसंत लोक स्थित एचएसबीसी के बैंक खाते में 31759 रुपये जमा हैं। निर्माण भवन नई दिल्ली स्थित स्टेट बैंक खाते में 1,48,431 रुपये जमा हैं।
2 of 6
यूटीआई में 30,00,000 रुपये का फंड हैं, एचडीएफसी इक्विटी फंड में 19,99,998 रुपये का निवेश है। आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल डायनामिक प्लान में 19,99,999 रुपये और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल बैलेंस फंड में 30,01,619 रुपये हैं। उनके पास 11.23 लाख रुपये कीमत की एक होंडा सिटी कार भी है।
3 of 6
पुरी के पास नई दिल्ली स्थित वेस्ट एंड में 630 वर्गमीटर का मकान है। इसकी बाजार कीमत आज 10 करोड़ रुपये है। पुरी के पास गुड़गांव स्थित सेक्टर 50 में 10,000 वर्गमीटर फीट का एक फ्लैट है, इसमें उनकी पुत्री हिमायनी पुरी भी साझेदार है। इसकी कीमत 5.50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उन्होंने बैंकों से लिए गए ऋण और उनमें जमा धन की भी पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 6
इतिहास में एमए हैं पुरी
भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने 1973 से दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए किया है।
कोई मुकदमा दर्ज नहीं
65 वर्षीय हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ न तो किसी पुलिस थाना में कोई मुकदमा दर्ज है न ही किसी भी न्यायालय में कोई मुकदमा विचाराधीन है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।