फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदूक की गोली व कानून की बोली के बीच फंसा लड़का, जानें- माजरा क्या है

Sun, 26 Mar 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
promotion of TV serial agnifera.

एक युवक दो युवतियों के शादी के प्रस्तावों के बीच फंसा है। एक युवती दबंग है और बात-बात पर बंदूक चलाने की बात करती है तो दूसरी कानून की पढ़ाई करती है और विवाह न करने पर कोर्ट-कचहरी की धमकी देती है। बंदूक की गोली और कानून की बोली के बीच फंसे युवक की अनूठी कहानी है ‘अग्निफेरा’। शुक्रवार को धारावाहिक के तीनो ही मुख्य कलाकार ‘अमर उजाला’ के दफ्तर में थे।

promotion of TV serial agnifera.

धारावाहिक में लंदन से लौटे इस युवक अनुराग की भूमिका जहां अंकित गेरा ने निभाई है वहीं बंदूक वाली दबंग युवती रागिनी की भूमिका में युक्ति कपूर और वकील बनने जा रही सृष्टि की भूमिका में सिमरन कौर है। कलाकार दावा करते हैं कि आम धारावाहिकों से अलग इसके कथानक के साथ ही यह कई संदेश भी लिए हुए है। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण की बात उठाई गई है, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की गई है, वहीं बाप-बेटी के रिश्ते को भी बहुत ही भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है।

promotion of TV serial agnifera.

अंकित कहते हैं कि यह धारावाहिक वास्तव में बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है जिसमें अगर आप किसी को पसन्द करते हैं और वह आपसे विवाह नहीं करना चाहता तो फिर पकड़वा विवाह होता है जिसमें जबरदस्ती विवाह होता है। युक्ति कपूर मानती हैं कि रागिनी की भूमिका पूर्व में की गई भूमिकाओं से अलग है। वह कहती हैं कि ऐसा चरित्र मेरे भीतर कहीं था, तभी यह इस भूमिका में उभरकर सामने आ पाया है। मैंने इसमें बिहारी लहजे के लिए काफी प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
promotion of TV serial agnifera.

सिमरन की पहचान अब तक लोकप्रिय कार्टून नोबिता की आवाज के रूप में है। सिमरन कहती हैं कि जब मैं 12 साल की थी, तबसे मैं नोबिता की आवाज देती रही हूं। नोबिता करते-करते मैं भी बड़ी हुई हूं और अब जाकर मुझे कोई इस प्रकार भूमिका मिली है। वह कहती हैं कि धारावाहिक में मैंने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए वकालत की पढ़ाई की है और मेरे साथ मेरे पूरा परिवार है।

विज्ञापन
promotion of TV serial agnifera.

वह कहते हैं कि इस चरित्र के लिए मैंने निजी जीवन के कई लोगों से प्रेरणा ग्रहण की है। टीवी कलाकारों ने बताया कि लखनऊ आते समय उन्हें टुंडे कबाब खाने की इच्छा थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के चलते टुंडे का कबाब खाने की हसरत अधूरी रह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed