फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई: मांग बढ़ने से विटामिन-सी वाले फलों के दाम आसमान पर, 200 रुपये किलो में बिक रहा 60 वाला संतरा

Mon, 26 Apr 2021 03:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Apr 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Price of fruits enrichedwuith vitamin C rises in Lucknow

कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए डॉक्टर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी वाले फलों को खाने का सुझाव दे रहे हैं। इसके चलते ऐसे फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम आसमान छू रहे हैं। पखवाराभर पहले 20 से 30 रुपये में मिलने वाले कीवी का एक पीस इस वक्त 60 से 70 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह संतरा की कीमत 50 से 60 रुपये किलो से बढ़कर 200 किलो तक हो चुकी है। इसके अलावा नारियल पानी की कीमतें भी डेढ़ गुना तक बढ़ गईं।

Price of fruits enrichedwuith vitamin C rises in Lucknow
- फोटो : Pixabay

डालीगंज पुल के खुदरा दुकानदार सुंदरलाल ने बताया कि गर्मियों में कीवी, संतरा और नींबू की आवक बाहर से होती रही है, मगर संक्रमण के चलते इस बार यह ठप है। इसके कारण इन फलों का स्टॉक रखने वाले आढ़ती मनमाने दाम वसूल रहे हैं। नतीजतन खुदरा दुकानदार भी पहले से दोगुनी कीमत पर फल बेच रहा है।

Price of fruits enrichedwuith vitamin C rises in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी के व्यापारी नेता विजय कुमार द्विवेदी पप्पू ने बताया कि अधिकतर आढ़ती ने काम बंद कर दिया है। बाहर से कीवी, संतरा आदि फलों की आवक 10 फ़ीसदी बची है। ऐसे में कुछ आढ़ती और खुदरा दुकानदार मनमानी कीमत पर फल बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Price of fruits enrichedwuith vitamin C rises in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

40 का नारियल 60 में बिक रहा कीमत
आशियाना में वीआईपी रोड पर दुकानदार राजेश ने बताया कि केरल और तमिलनाडु से नारियल नहीं मिल पा रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ही बढ़ी कीमत पर माल आ रहा है। इसके चलते थोक में ही नारियल महंगा मिल रहा है।

ऐसे में फुटकर में 40 रुपये का नारियल अब 60 में बेच रहे हैं। नारियल का रेट उसके साइज के हिसाब से तय हो रहा है। छोटे साइज का नारियल 40 रुपये, 50 रुपये में औसत साइज, 60 रुपये में बड़ा साइज का नारियल मिल रहा है। गोमतीनगर के विनीतखंड में नारियल बेच रहे मेवालाल ने बताया कि पहले जो माल बेचने में तीन दिन लगते थे। वह अब एक दिन में बिक जाता है।

विज्ञापन
Price of fruits enrichedwuith vitamin C rises in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दाम प्रति किलो रुपए में
फल  11 अप्रैल   25 अप्रैल
कीवी  20-30   60-70
नीबू   40-60    120-150
संतरा 50-60   180-200
अंगूर   50-60    100-120
सेब     100-120 150-180
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed