{"_id":"5a68d3c54f1c1ba1268b640c","slug":"prepration-for-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र की रोशनी में जगमगाया लखनऊ, दिखने लगा पर्व का उल्लास, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र की रोशनी में जगमगाया लखनऊ, दिखने लगा पर्व का उल्लास, तस्वीरें
Thu, 25 Jan 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में गणतंत्र दिवस 2018 के पर्व का उल्लास और चमक यहां की इमारतों पर नजर आने लगा है। शहर की प्रमुख इमारतों में से एक विधान भवन को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जनता में भी पर्व का उत्साह दिखने लगा है।
2 of 6
लोगों ने इस तरह से विधान भवन की खूबसूरती को अपने परिवारीजनों के साथ कैमरे में कैद किया।
3 of 6
वहीं, विधानभवन रोड पर बुधवार को जवानों ने फुलड्रेस रिहर्सल किया। उन्हें देखकर लोग देशभक्ति के रोमांच से भर उठे। चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार के सामने से शुरू हुई परेड निर्धारित रूट पर मोहन होटल के सामने से होकर बास मंडी चौराहा से घूमकर गुरुगोविंद सिंह मार्ग लालकुंआ होते हुए हुसैनगंज चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा पहुंचे। इसके बाद विधान भवन के समक्ष सलामी मंच के सामने से होकर जीपीओ, साहू सिनेमा, मेफेयर तिराहा होकर हिंदी संस्थान के बगल से होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर छह पर समाप्त हुई। इसमें सैन्य साजो-सामान के साथ सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस पीएसी की टुकड़ियों संग स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों की टोलियों की हिस्सेदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ परेड पूर्वाभ्यास दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ। मार्च पास्ट में सबसे आगे 2/11 गोरखा रायफल्स की पुरुष सैन्य टुकड़ी के पीछे एएमसी सेंटर एंड डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, 8 कुमायूं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल यूपी पुलिस, पीएसी पुरुष महिला बटालियन संग होमगार्ड एनसीसी व एनएसएस कार्यकर्ताओं की टुकड़ियां बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चल रही थीं।
विज्ञापन
5 of 6
सेना की ताकत का कराया अहसास
सैन्य साजो-सामान ने सेना की ताकत का अहसास कराया। पूर्वाभ्यास के दौरान टी-90 टैंक भीष्मा से सुसज्जित परेड की कमान गोरखा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने संभाल रखी थी। उनके पीछे 48 आर्म्ड रेजीमेंट के टी-90 टैंक, 14 गार्ड्स के बीएमपीआईसीवी टैंक, 67 फील्ड रेेजीमेंट की आरटीलरी-122 एमएम होवित्जर तोप, उसके बाद 38 फील्ड रेजीमेंट व 831 लाइट रेजीमेंट की 105 एमएम लाइट फील्डगन व 120 एमएम मोरटार युक्त सैन्य वाहन देश की शक्ति का अहसास दिलाते चल रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।