{"_id":"5bb272e3867a557f220fa49a","slug":"postmortem-report-of-vivek-tiwari-tells-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी आरोपी सिपाही के हर झूठ की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी आरोपी सिपाही के हर झूठ की पोल
Tue, 02 Oct 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विवेक तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के सिपाही को कुचलने के प्रयास और सेल्फ डिफेंस में गोली चलाने की थ्योरी की धज्जियां उड़ा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को लगी गोली ऊपर से नीचे की तरफ चलाई गई थी। पूर्व सहकर्मी का कहना है कि आरोपी सिपाही ने एक से डेढ़ फुट ऊंचे डिवाइडर पर खड़े होकर गोली मारी थी। इससे साफ है कि सिपाही सुरक्षित स्थान पर था और उसने हत्या के इरादे से ही फायर किया था।
2 of 4
विवेक तिवारी हत्याकांड
झूठ : अफसर कह रहे थे विवेक ने कुचलने की कोशिश की तो सिपाही ने किया फायर। पूर्व सहकर्मी के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों का सफेद झूठ सामने आ गया है। अब तक सिपाही को बचाने में जुटे लखनऊ और प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी कह रहे थे कि विवेक ने कार से सिपाही को कुचलने का प्रयास किया, जिस पर उसने आत्मरक्षा में फायर कर दिया और गोली विवेक के चेहरे पर लगी जिससे उसकी मौत हो गई।
3 of 4
विवेक तिवारी
- फोटो : amar ujala
हकीकत : सिपाही डिवाइडर पर था इसलिए उसे कोई खतरा नहीं था। सोमवार को चुप्पी तोड़ने वाली विवेक की पूर्व सहकर्मी ने साफ कहा कि जिस सिपाही ने विवेक की कार पर फायर किया था, वह डिवाइडर पर खड़ा था। गोमतीनगर विस्तार में जो डिवाइडर बने हैं, उनकी ऊंचाई करीब एक से डेढ़ फीट के आसपास है। डिवाइडर पर खड़े होने से सिपाही कार की ऊंचाई से अधिक ऊंचाई पर था। उसने सामने से आती हुई कार पर गोली चलाई जबकि उसकी जान को कोई खतरा नहीं था। इससे साफ है कि सिपाही ने विवेक की हत्या के इरादे से ही फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक तिवारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है विवेक पर ऊपर से नीचे की दिशा में गोली चलाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पूर्व सहकर्मी के बयान को पुष्ट कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवेक पर चली गोली ऊपर से नीचे की दिशा में है। यानी फायर करने वाला व्यक्ति ऊंचाई पर खड़ा था। उसने सीधे निशाना नहीं साधा बल्कि फायर करते वक्त उसका हाथ नीचे की ओर झुका हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली विवेक की ठोड़ी पर लगी और नीचे की तरफ जाकर गर्दन में फंस गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।