उन्नाव रेप कांड पीड़िता के पिता की विधायक के भाई व गुर्गों ने बेरहमी से पिटाई की थी। विधायक के गुर्गों ने उसे इस कदर पीटा था कि पीठ पर गहरे जख्म हो गए थे। पैरों से भी खून बह रहा था। जिला अस्पताल में न्यायिक हिरासत में पीड़ित के पिता की मौत के बाद वायरल हुए वीडियो में इसकी पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल परीक्षण के दौरान 3 अप्रैल की रात वीडियो बनाया गया था।
रेप पीड़िता के पिता से ऐसी बर्बरता कि कलेजा कांप जाए, पिटाई से आंत फटने से हुई मौत, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन