फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की लापरवाही: अंधेरे में लगा दिए बैरियर, बाइक सवार टकराकर हुआ लहूलुहान

Fri, 14 Dec 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
police setup a barrier on mid road
पुलिस की लापरवाही

राजधानी में पेट्रोलपंप के आसपास लगे बैरियर पुलिस की लापरवाही के चलते जानलेवा साबित हो रहे हैं। बैरियर ऐसे स्थानों पर लगे हैं जहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था है न ही बैरियर पर चमकीली पट्टियां लगी हैं। इसके चलते बैरियर नजर नहीं आ रहे और वाहन चालक उससे टकराकर चोटिल हो रहे हैं। (फोटो-इमरान)

police setup a barrier on mid road
पुलिस की लापरवाही

बृहस्पतिवार रात जियामऊ पेट्रोलपंप के पास ऐसी ही एक घटना से बाइक सवार युवक की जान पर बन आई। युवक बैरियर से टकराकर गिर पड़ा। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

police setup a barrier on mid road
पुलिस की लापरवाही

हजरतगंज क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह रात करीब 11 बजे पुलिस टीम के साथ जियामऊ पेट्रोलपंप के दूसरी तरफ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वीमेन पॉवर लाइन 1090 से गोल्फ क्लब की तरफ जा रहा बाइक सवार लोहे की बैरीकेडिंग से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
police setup a barrier on mid road
पुलिस की लापरवाही

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक और बैरियर दोनों उछलकर सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। पुलिसकर्मी दौड़कर सड़क के पार पहुंचे और लहूलुहान युवक को उठाकर सिविल अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
police setup a barrier on mid road
पुलिस की लापरवाही

हादसे से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वाहन चालकों ने अंधेरे में बैरियर न दिखने और उससे टकराकर हादसे होने की बात कही। क्षेत्राधिकारी ने बैरियर पर चमकीली पट्टियां लगवाने की बात कही है। घायल बाइक सवार का नाम-पता फिलहाल नहीं मिल सका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed