फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA के खिलाफ घंटाघर में चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करने की तैयारी में पुलिस, छह नजरबंद

Sun, 09 Feb 2020 06:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Police is planning to stop protest running against CAA on Ghantaghar.
- फोटो : amar ujala

पुलिस ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ घंटाघर पार्क में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार आधी रात के बाद से पुलिस ने महिला संगठनों के प्रदर्शन की मदद करने वाले छह से अधिक लोगों को नजरबंद करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के आला अधिकारी नहीं कर रहे हैं। सिर्फ इतना कुबूल रहे हैं कि पुलिस अब घंटाघर खाली कराने के लिए चेतावनी देनी शुरू कर दी है। अगर नहीं मानेंगे तो सख्ती की जाएगी।

Police is planning to stop protest running against CAA on Ghantaghar.
- फोटो : amar ujala

सीएए व एनआरसी के खिलाफ 17 जनवरी से घंटाघर पार्क में प्रदर्शन चल रहा है। बिना अनुमति चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने पहले ही अवैध घोषित कर दिया था। महिलाओं के शामिल होने के कारण सख्ती नहीं कर रही है। वहीं इस प्रदर्शन को कुछ राजनैतिक दलों से जुड़े लोग समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को मदद पहुंचा रहे। पुलिस ने इनकी सूची तैयार कर ली।

Police is planning to stop protest running against CAA on Ghantaghar.
- फोटो : neeraj

इनमें से करीब छह लोगों को शनिवार देर रात को नजरबंद कर दिया गया। उनके घर के बाहर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। अब इस प्रदर्शन करने वालों की मदद करने वाले 24 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रविवार से अतिरिक्त बल बुलाकर घंटाघर खाली करा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police is planning to stop protest running against CAA on Ghantaghar.
- फोटो : अमर उजाला

...इधर जारी है विरोध
सीएए के खिलाफ घंटाघर में महिलाओं का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। वहीं रात में उनकी संख्या कम रही। महिलाओं का कहना था कि जब तक सीएए का का कानून वापस नहीं होगा महिलाएं घर वापस नहीं जाएंगी। वहीं सीएए व एनआरसी को लेकर शनिवार को उलमा कमेटी की एक बैठक मुमताज कॉलेज में हुई।

विज्ञापन
Police is planning to stop protest running against CAA on Ghantaghar.
- फोटो : अमर उजाला

इसमें प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा व सहायता के लिए एक लीगल सेल बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट जफरयाब जिलानी व अन्य बुद्धिजीवी व उलमा मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed