फैजाबाद कैंट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सात तस्करों को सांपों के साथ गिरफ्तार किया है। इन सांपों की खासियत ने इन्हें बेशकीमती बना दिया है।
ये सांप विलुप्त प्राय हैं। एक अनुमान के मुताबिक इन सांपों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत सात करोड़ रुपये हैं।
इन तस्करों की गिरफ्तारी फैजाबाद के कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट से हुई। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि कीमती सांपों की तस्करी की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट इलाके से छापेमारी कर सात तस्करों को पकड़ा गया।
तलाशी में विलुप्त प्रजाति के दो दोमुहा सांप बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए तस्कर क्रमश: बृजेश पांडेय निवासी शाहगंज जौनपुर, प्रेम सागर मिश्रा निवासी दौलतपुर नवाबगंज गोंडा, रामअजोर दुबे निवासी मलेथू बुजुर्ग इनायतनगर फैजाबाद, राजकुमार निवासी अकबरपुर, अवधेश गौड़ निवासी सुरहुरपुर मालीपुर अंबेडकरनगर, पंचम निवासी काजीसराय व फिरतूराम निवासी काशीपुर अकबरपुर के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया है।