फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ के ये होनहार करेंगे पीएम मोदी से परीक्षा पर चर्चा, ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ चयन

Thu, 16 Jan 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
pm narendera modi will interact with students on priksha par charcha
पीएम मोदी, सत्यम व रिजा हसन - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के तीन होनहार 20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा करते नजर आएंगे। इनका चयन ऑनलाइन प्रतियोगिता से हुआ है। चयनितों में केंद्रीय विद्यालय मेमौरा के रत्नेश कुमार मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ के सत्यम तथा वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की रिजा हसन हैं। इन मेधावियों के साथ प्रदेश के 182 विद्यार्थी भी कार्यक्रम के लिए चुने गए हैं। चयनित बच्चों को 18 जनवरी को दिल्ली पहुंचना है। इसके बाद 20 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में यह आयोजन सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगा। इसमें प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इसमें चयनित होने के लिए हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न विषयों पर निबंध लिखने थे।

pm narendera modi will interact with students on priksha par charcha
पीएम मोदी

सरकार की ओर से होगा इंतजाम
माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आर रमेश कुमार ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि डीआईओएस चयनित विद्यार्थियों से संपर्क कर उनकी लिखित सहमति या असहमति लेंगे। छात्र-छात्राओं के आवागमन की व्यवस्था संबंधित विद्यालय द्वारा की जाएगी। इसकी प्रतिपूर्ति जिला विद्यालय निरीक्षक से होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज व डीडी इंडिया के साथ ऑल इंडिया रेडियो पर भी होगा। स्कूलों में छठी से ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम देखने, सुनने की व्यवस्था की जाएगी।


 
pm narendera modi will interact with students on priksha par charcha
रत्नेश कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

यह सपना सच होने जैसा है

जब पता चला कि मेरा चयन हो गया है तो लगा कि प्रधानमंत्री से मिलने का सपना पूरा होने वाला है। प्रतियोगिता में मैंने भारत की परीक्षा प्रणाली और मूल्यांकन प्रक्रिया पर निबंध लिखा था। मेरे पिता राजकुमार मिश्रा प्राइवेट जॉब करते है और मां सुमन मिश्रा गृहिणी हैं। - रत्नेश कुमार मिश्रा, कक्षा 12, केवी, मेमौरा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendera modi will interact with students on priksha par charcha
सत्यम - फोटो : अमर उजाला

नहीं हो रहा यकीन
मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने जा रहा हूं। प्रतियोगिता में शामिल इसलिए हुआ था कि उनसे मिलकर बात कर सकूं। कॅरियर आगे बढ़ाने में किससे प्रेरणा ली, विषय पर निबंध लिखा था। मेरे पिता शंभुनाथ प्राइवेट नौकरी करते हैं। - सत्यम, कक्षा 12, केवी आरडीएसओ



 
विज्ञापन
pm narendera modi will interact with students on priksha par charcha
रिजा हसन - फोटो : अमर उजाला
मां, प्रिंसिपल ने भरा विश्वास
मां व प्रिंसिपल ऋचा खन्ना ने विश्वास दिलाया कि मैं प्रतियोगिता में सफल हो सकती हूं। मैंने बैलेंस इज बेनीफेसरी विषय पर निबंध लिखा था। बचपन से मां को घर व बाहर दोनों काम को संतुलित करते हुए देखा है। - रिजा हसन, कक्षा 11, वरदान इंटरनेशनल एकेडमी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed