फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   platform changed of 60 trains in charbagh railway station

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, बदले प्लेटफॉर्म से चलेंगी 60 गाड़ियां

Tue, 25 Jun 2019 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jun 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
platform changed of 60 trains in charbagh railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर

चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार से वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत का काम शुरू हो रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर एक की ट्रेनों को अन्य प्लेटफॉर्मों पर शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही दूसरे प्लेटफॉर्मों पर लोड न बढ़े, इसलिए उनकी ट्रेनों की भी शिफ्टिंग की गई है।

विज्ञापन


कुल 60 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। ट्रेनें 25 जून से 12 जुलाई तक बदले प्लेटफॉर्म से चलेंगी।

इन प्लेटफॉर्मों पर आएंगी ट्रेनें
प्लेटफॉर्म नंबर 2
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पूरबिया, आनंदविहार-गोरखपुर, देहरादून-गोरखपुर, देहरादून-मुजफ्फरपुर, गरीबरथ, बाघ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र, अहमदाबाद-सुलतानपुर, बांद्रा-गोरखपुर, पंजाब मेल, कविगुरु, अमरनाथ, हिमगिरी, जम्मूतवी-गोरखपुर, जम्मूतवी-भागलपुर, लोहित, त्रिवेणी, अकालतख्त, अमृतसर-कोलकाता, नांगलडैम-कोलकाता, लखनऊ-नई दिल्ली एसी स्पेशल।

विज्ञापन

देखें- इन प्लेटफॉर्मों पर आएंगी ट्रेनें

platform changed of 60 trains in charbagh railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन प्लेटफॉर्मों पर भी आएंगी ट्रेनें
प्लेटफॉर्म नंबर 3
आनंदविहार-मालदाटाउन, अमृतसर-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, जनसाधारण, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, श्रमजीवी, लखनऊ-अहमदाबाद, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़।
प्लेटफॉर्म नंबर 4
मरुधर ट्रेन नंबर 14864, 14866 और 14854, एलटीटी-गोरखपुर, राजधानी एक्सप्रेस 20506, राजधानी एक्सप्रेस 20504, अवध-असम, एलटीटी प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस।

प्लेटफॉर्म नंबर 5
सूरत-मुजफ्फपुर, वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, अजमेर न्यूजलपाईगुड़ी, अहमदाबाद-वाराणसी, जैसलमेर-हावड़ा सुपरफास्ट, नईदिल्ली- न्यूजलपाईगुड़ी, लखनऊ -बलरामपुर पैसेंजर व बाघ एक्सप्रेस(18103)।
प्लेटफॉर्म नंबर 6
सद्भावना ट्रेन नंबर 14008, 14014 , 14016, और 14018, कोटा-पटना 13238 व 13240, फरक्का एक्सप्रेस 13484 व 13414।
प्लेटफॉर्म नंबर 7 व 8
गोरखधाम, आजमगढ़-कोलकाता, गरीबरथ प्लेटफॉर्म नंबर सात से जबकि गंगा-गोमती प्लेटफॉर्म नंबर 8 से चलाई जाएगी

अब जंक्शन से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

platform changed of 60 trains in charbagh railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर

वॉशेबुल एप्रेन मेटेंनेंस के चलते कई ट्रेनों को लखनऊ जंक्शन से चलाने का फैसला लिया गया था, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी नहीं लिए जाने के कारण पुराने रूट से ही ये गाड़ियां चलाई जाएंगी।

इसमें 14235/36 बरेली-वाराणसी, 13307/08 गंगा-सतलज, 14649/50 सरयू-यमुना, 15715/16 गरीब नवाज, 11123/24 ग्वालियर-बरौनी मेल व 15705/06 हमसफर एक्सप्रेस को पहले ऐशबाग व आलमनगर से चलाने का फैसला हुआ था। पर, यह ट्रेनें अपने तय रूट से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed