फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा अब इस पुलिस के हवाले, शोहदों की उड़ायेगी नींद

Tue, 24 Apr 2018 02:56 PM IST
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Apr 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
pink police will take responsibility for the protection of daughters
डेमो
नगर निगम-एलडीए के बाद अब लखनऊ पुलिस भी जाग गई। बेटियों की सुरक्षा के लिए पांच साल पहले बने निर्भया फंड से सवा अरब का एक अलग प्रोजेक्ट तैयार किया है। 
pink police will take responsibility for the protection of daughters
- फोटो : डेंमो
प्रस्ताव में सभी क्षेत्रों में महिला थाने, पिंक पुलिस बूथ व पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी। सीसीटीवी कैमरों की सेंट्रलाइज्ड मॉनीटरिंग के लिए वीडियो एनालिसिस व फेस रिकेग्नेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इनका इस्तेमाल शोहदों व दरिंदों को पकड़ने में किया जाएगा। सोशल साइट्स पर भी पुलिस नजर रखेगी। साथ ही पिंक बस और पिंक टैक्सी की भी व्यवस्था की जाएगी।
pink police will take responsibility for the protection of daughters
यूपी पुलिस
प्रोजेक्ट को कई हिस्सों में बांटा गया है और सभी के अलग-अलग नाम दिए गए हैं। जैसे पिंक पुलिस, दृष्टि, नजर और नमन प्रोजेक्ट। इसके तहत पूर्वी, पश्चिम, ट्रांसगोमती, उत्तरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिला थाने का प्रस्ताव है। अभी तक सिर्फ एक महिला थाना है, पुलिस अफसरों ने चार और महिला थानों की जरूरत बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pink police will take responsibility for the protection of daughters
- फोटो : डेंमो
वहीं पुलिस बूथ की तर्ज पर शहर भर में दो सौ से अधिक पिंक पुलिस बूथ और यूपी-100 की तर्ज पर विभिन्न संसाधनों से लैस गाड़ियों पर पिंक पुलिस की टीमें राजधानी के सभी स्थानों पर गश्त करेगी। इसके लिए कार व बाइकें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
pink police will take responsibility for the protection of daughters
डेमो

प्रोजेक्ट के एक हिस्से को दृष्टि नाम दिया गया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों के साथ, पार्क व बाजारों में हाई फ्रीक्वेंसी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें मॉल के सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा। खास बात है कि इनकी सेंट्रलाइज्ड मॉनीटरिंग होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed