आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें
लखनऊ रेसकोर्स सीजन की सबसे बड़ी रेस आर्मी कमांडर कप को लेकर रविवार सुबह से ही अनिश्चितता के बादल छाए हुए थे कि पिछले साल के विजेता डैडीकूल की अनुपस्थिति में कौन इस प्रतिष्ठित कप का सरताज बनेगा। दोपहर 1:15 बजे 1000 मीटर लंबे कोर्स पर सभी सात घोड़े हवा से बातें करने लगे।
आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें
रेस की शुरुआत में सबसे आगे चल रहे सुपर डुपर को दूसरे पायदान पर चल रहे ड्रीम डील से कड़ी टक्कर मिली। इस बीच जॉकी मोनू ने ड्रीम डील की लगाम खींची और 500 मीटर तक पहुंचते-पहुंचते बढ़त बना ली। यह बढ़त अंत तक कायम रही। अमर हबीबउल्लाह और सुधीर हलवासिया के घोड़े ड्रीमडील ने 47 सेकंड दूरी तय कर रेस अपने नाम कर ली।
आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें
सुपर डुपर (मालिक- अमर हबीबउल्लाह और सुधीर हलवासिया, जॉकी- परवेज) 49 सेकंड के साथ दूसरे और दरताघन (मालिक- जयदीप माथुर और अलका माथुर, जॉकी- गुलजार) 51 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस रेस के तहत प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले घोड़ों को क्रमश: 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये का नकद इनाम मिला।
आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें
देसी नस्ल के घोड़ों की दौड़ में क्वीन रेशमा ने मारी बाजी
इससे पहले देसी नस्ल वाले घोडे़ (पोनी) रेस में क्वीन रेशमा ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। चमेली को दूसरा और बाम्बे ब्यूटी को तीसरा स्थान मिला। समापन पर मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। (घुड़सवारी का आनंद लेते दर्शक, तस्वीर में।)
आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें
सबसे अहम रेस होने के कारण आर्मी कमांडर कप में मालिक कभी भी घोड़े और उसके जॉकी के बीच फेरबदल नहीं करते, ताकि उनका तालमेल खराब न हो। इसके बावजूद रविवार को हुई रेस में ड्रीम डील और सुपर डुपर के ओनर अमर हबीबउल्लाह ने बड़ा फैसला लिया। (रेस कोर्स देखने आए दर्शक)