फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गहनों से लदकर निकलीं और ज्वाला देवी को पहनाया चांदी का मुकुट, तस्वीरें

Mon, 30 Oct 2017 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
pics of transgenders march in lucknow

लखनऊ के कृष्णानगर के एक गेस्ट हाउस में किन्नरों के अखिल भारतीय सम्मेलन के तीसरे दिन सोमवार दोपहर किन्नरों का जुलूस नाचते-गाते हुए ज्वाला देवी मंदिर पहुंचा। मंदिर में 50 किलो का घंटा बांधने के साथ ज्वाला देवी की प्रतिमा को एक किलो चांदी का  मुकुट पहनाया। इसके बाद श्रृंगार व चौक पूजन करके मनौती मानी।

pics of transgenders march in lucknow

गहनों से लदे किन्नरों की सुरक्षा के लिए जुलूस के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात थे। जुलूस में बग्घी व लग्जरी गाड़ियों पर सवार किन्नरों के आगे एक टोली नाचते व गाते हुए मंदिर तक पहुंची। जुलूस में किन्नर किरन हाजी, पायल सिंह, रुखसार हाजी, चंदा हाजी, बबली अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते रहे। गहनों से लदे किन्नरों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी।

pics of transgenders march in lucknow

बाराबिरवां चौराहा से वीआईपी रोड स्थित गेस्टहाउस से फीनिक्स मॉल के पीछे ज्वाला देवी मंदिर तक पुलिस की चौकसी रही। इससे पहले रविवार रात किन्नरों ने गेस्टहाउस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of transgenders march in lucknow

अखिल भारतीय सम्मेलन में देश भर से उमड़े किन्नरों द्वारा नौकरी, व्यापार व अन्य क्षेत्र में अपनी सहभागिता को लेकर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
pics of transgenders march in lucknow

जुलूस का एक दृश्य।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed