फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोड शो के दौरान आईसक्रीम वाले ने उछाली कोन, प्रियंका गांधी ने कैचकर राहुल को दी, तस्वीरें

Mon, 11 Feb 2019 03:50 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
pics of priyanaka gandhi road show in lucknow.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो ने यूपी में हाशिए पर पड़ी कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। प्रियंका के आगमन से कांग्रेस में जोश का संचार हुआ है। रोड शो के दौरान भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी नजर आ रहे हैं।



प्रियंका वाड्रा सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं और रोड शो शुरू किया। उनके साथ बस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा अन्य कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजनों में भी प्रियंका को लेकर क्रेज नजर आ रहा है। प्रियंका वाड्रा भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही हैं। कानपुर रोड पर आरटीओ मोड के पास एक आइसक्रीम विक्रेता ने बस पर सवार प्रियंका को अभिवादन कर आइसक्रीम उनकी तरफ उछाली। जिस पर प्रियंका ने भी इसे कैच किया और बस पर अपने पास ही खड़े राहुल गांधी को आइसक्रीम कोन थमा दिया। इस दृश्य पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई वहीं आइसक्रीम विक्रेता के लिए भी यह यादगार अनुभव हो गया। (आगे देखें, अन्य बेहतरीन तस्वीरें)

pics of priyanaka gandhi road show in lucknow.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

प्रियंका 14 फरवरी तक यूपी में ही रुकेंगी और कार्यकर्ताओं को संवाद स्थापित कर कांग्रेस को मजबूत करेंगी।

pics of priyanaka gandhi road show in lucknow.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

उनके अमेठी, रायबरेली, वाराणसी व लखनऊ से लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of priyanaka gandhi road show in lucknow.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

 रोड शो में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नजर आए।

विज्ञापन
pics of priyanaka gandhi road show in lucknow.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

कांग्रेसियों ने इस तरह अपने नेता का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed