फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला के ‘भूले बिसरे खेल’ में 1100 से अधिक बच्चियों ने उत्साह से लिया भाग, तस्वीरें

Tue, 05 Feb 2019 09:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
pics of bhoole bisre khel.
- फोटो : amar ujala

ऊर्जा व उत्साह से भरे ऐसे खेल जिनसे आज के बच्चे वाकिफ नहीं थे, उनसे पहचान कराने के लिए ‘अमर उजाला’ के ‘भूले बिसरे खेल’ के आयोजन में बेटियों ने मंगलवार को जमकर जोश दिखाया। राजधानी में गोमती रिवर फ्रंट पर ‘घोड़ा जमाल खाये, पीछे देखे मार खाये’, गिप्पल सिकड़ी, सतोलिया, गुट्टक, तिगड़ी, रस्सीकूद जैसी प्रतियोगिताओं में बेटियों के उत्साह को देख कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी बच्चे बन गए।



केशव व श्रीकांत ने सतोलिया में तो ब्रजेश पाठक ने सिकड़ी में हाथ आजमाया। कार्यक्रम में 20 स्कूलों की 1100 से अधिक बच्चियों ने भाग लिया। बेटियों का उत्साह बढ़ाने पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा भी पहुंचीं।

इन खेलों में ये रहे विजेता-

सतोलिया (कक्षा तीन से पांच)- डीपीएस गर्ल्स कॉलेज स्वर्ण (सुरभि तिवारी, मानसी वर्मा, पूजा यादव, प्रीति शर्मा), एलेन हाउस रजत (आशा सिंह, प्रतिभा सैनी, अवंतिका भट्ट, ए अहमद), रेडिएंट अकादमी कांस्य (काजल वर्मा, इजरा, कशिश सिंह, शामिनी राजपूत), सतोलिया (कक्षा छह से आठ)- यूनिटी कॉलेज स्वर्ण (फरीन, शगुफ्ता, सना, इकरा), क्रिएटिव कॉन्वेंट रजत (गरिमा, वैष्णवी, सोनिका, आराधना), महर्षि विद्या मंदिर कांस्य (मधु, शांभवी, रश्मि, उपमा), सतोलिया (कक्षा नौ से 12)- वरदान इंटर कॉलेज स्वर्ण (शालिनी रावत, पूजा कुमारी, मुस्कान, निशा पांडेय), टीडी गर्ल्स कॉलेज रजत (आरती वर्मा, मंजू विश्वकर्मा, नेहा गुप्ता, पूजिता), महर्षि विद्या मंदिर कांस्य (अंजली त्रिपाठी, शिवानी तिवारी, वंदना, सारा आसिफ), तिगड़ी (कक्षा तीन से पांच)- विश्वनाथ अकादमी स्वर्ण (रिया और हर्षिता राज), सेवेन ओक्स रजत (अंशिका और आराधना), महर्षि विद्या मंदिर कांस्य (मिष्ठी, अनामिका), तिगड़ी (कक्षा नौ से 12)- टीडीएस कॉलेज स्वर्ण (शिवानी गुप्ता और साहिबा), महर्षि विद्या मंदिर रजत (आयुषी और वंशिका), गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज कांस्य (नैंसी श्रीवास्तव और मुस्कान कनौजिया), रस्सीकूद (कक्षा तीन से पांच)- मानसी भंडारी स्वर्ण (विश्वनाथ अकादमी), स्वाती कुमारी रजत (सेवेन ओक्स), स्निग्धा कांस्य (विद्या ट्री माडर्न स्कूल), रस्सीकूद (कक्षा छह से आठ)- सरिता मिश्रा स्वर्ण (विद्या ट्री माडर्न स्कूल), ईशा रजत (महर्षि विद्या मंदिर), आराधना कांस्य (सेवेन ओक्स), रस्सीकूद (कक्षा नौ से 12)- पूजा स्वर्ण (वरदान कॉलेज), वेदांशी रजत (विश्वनाथ अकादमी), अदिति कांस्य (टीडी गर्ल्स कॉलेज), सिकड़ी (कक्षा तीन से पांच)- नमृता स्वर्ण (अमाइकस अकादमी), अनुष्का पाल रजत (टीडी गर्ल्स कॉलेज), बी फातिमा कांस्य (यूनिटी कॉलेज), सिकड़ी (कक्षा छह से आठ)- शशिपाल स्वर्ण (टीडी गर्ल्स कॉलेज), मुस्कान फातिमा रजत (यूनिटी कॉलेज), इरम कांस्य (बालनिकुंज), सिकड़ी (कक्षा नौ से 12)- आकांक्षा वर्मा स्वर्ण (टीडी गर्ल्स कॉलेज), प्रीति (एसएसजे इंटर कॉलेज), स्वाति पांडेय कांस्य (गुरुनानक कॉलेज), गुट्टक (कक्षा तीन से पांच)- शिफा फारसी स्वर्ण (अमाइकस अकादमी), सोनी यादव रजत (महर्षि विद्या मंदिर), विश्वांसी राज कांस्य (एसएसजेडी कॉलेज), गुट्टक (कक्षा छह से आठ)- ज्योति अवस्थी स्वर्ण (एसएसजेडी इंटर कॉलेज), मोनिका वर्मा रजत (टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज), निधि कांस्य (बालनिकुंज), गुट्टक (कक्षा नौ से 12)- सोनाली रावत स्वर्ण (एसएसजेडी इंटर कॉलेज), अमिता कश्यप रजत (टीडी गर्ल्स कॉलेज), संतोषी शुक्ला कांस्य (महर्षि विद्या मंदिर), घोड़ा जमाल खाए (कक्षा तीन से पांच)- बाल निकुंज स्वर्ण, यूनिटी कॉलेज रजत, सेवेन ओक्स कांस्य, घोड़ा जमाल खाए (कक्षा छह से आठ)- रेडियंट एजुकेशन अकादमी स्वर्ण, यूनिटी कॉलेज रजत, डीपीएस इंदिरा नगर कांस्य, घोड़ा जमाल खाए (कक्षा नौ से 12)- वरदान इंटरनेशनल अकादमी स्वर्ण, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज रजत, रस्साकशी (कक्षा तीन से पांच)- विश्वनाथ अकादमी स्वर्ण, यूनिटी कॉलेज रजत, सेवेन ओक्स कांस्य, रस्साकशी (कक्षा छह से आठ)- यूनिटी कॉलेज स्वर्ण, डीपीएस इंदिरानगर रजत, विद्या ट्री माडर्न स्कूल कांस्य, रस्साकशी (कक्षा नौ से 12)- बालनिकुंज स्वर्ण, वरदान इंटरनेशनल अकादमी रजत, टीडी गर्ल्स कॉलेज कांस्य पुरस्कार जीता।

pics of bhoole bisre khel.
bhoole bisre khel - फोटो : amar ujala
रस्साकशी में भाग लेतीं पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा। उन्होंने जमकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
pics of bhoole bisre khel.
bhoole bisre khel - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सतोलिया में हाथ आजमाए और बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pics of bhoole bisre khel.
bhoole bisre khel - फोटो : amar ujala
भूले बिसरे खेलों में भाग लेने आईं बेटियां।
विज्ञापन
pics of bhoole bisre khel.
bhoole bisre khel - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का एक दृश्य।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed