{"_id":"625e5ddb6283676fbe7a3890","slug":"photo-and-painting-exhibition-by-amar-ujala-foundation-on-world-heritage-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर दिवस: तस्वीरों ने दिया संदेश, सहेज लो अपनी विरासत, कलाकारों ने मौके पर बनाई अपनी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर दिवस: तस्वीरों ने दिया संदेश, सहेज लो अपनी विरासत, कलाकारों ने मौके पर बनाई अपनी पेंटिंग
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी विरासत को खोकर हम सबकुछ खो देंगे। इनका संरक्षण जरूरी है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ विश्व धरोहर दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभूतिखंड स्थित वन अवध सेंटर मॉल में फोटो व पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की गई।
इसमें इतिहासविद् रवि भट्ट बतौर मुख्य अतिथि और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व कला महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. संजीव कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर रवि भट्ट ने कहा कि कहा कि युवा पीढ़ी हमारी धरोहरों को सुरक्षित रखने में सक्षम है।
बस इन पर भरोसा करने व इन्हें सही मार्ग दिखाने की जरूरत है। वहीं, डॉ. संजीव ने कलाकारों से अपील की कि वे अपने चित्रों के जरिये लोगों को जागरूक करते रहें। अतिथियों ने प्रदर्शनी के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए।
2 of 11
- फोटो : amar ujala
पत्तियों पर ब्लेड से उकेरी कलाकृति
प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फोटो व पेंटिंग तो थीं ही, कलाकारों ने लोगों की मांग पर मौके पर भी कई चित्र बनाए। नैंसी, गौरब, कुलसुम, सोनिका, कनिका, कविता, हर्षिता, शिवम, प्रबुद्ध नारायण दुबे के अलावा अरेंद्र चौधरी की प्रस्तुति को खूब पसंद किया गया। अरेंद्र ने पत्तियों पर ब्लेड से कलाकृतियां उकेरीं।
3 of 11
- फोटो : amar ujala
इनके चित्र खूब सराहे गए
प्रदर्शनी में पेंटिंग कैटेगरी में विनय गौर, मृदुला, उज्मा, कनिका, तृप्ति, शुभम, आशीष, पुलकित, हर्षिका और कविता के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। इनके बारीक और खूबसूरत काम को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
- फोटो : amar ujala
कैमरे में कैद तस्वीरों ने भी बांधे रखा
होटल कारोबारी और फोटो खींचने के शौकीन आजेश जायसवाल, म्यूरल आर्टिस्ट तृप्ति पाहवा, शीला देवी और मनीष वर्मा की खींची फोटो में लखनऊ की विरासत खूब उभर कर सामने आई।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनी में आए लोगों ने तस्वीरों को सराहा और इन्हें बनाने और क्लिक करने वालों की प्रशंसा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।