यूपी: सुहास एलवाई समेत 12 शख्सियतों को यशभारती सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को 12 शख्सियतों को यशभारती देकर सम्मानित किया। इन सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र व 11 लाख रुपये दिए गए।
अवध हॉस्पिटल चौराहा के पास आयोजित समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष अब्बास रजा नैयर, हजरतगंज के गांधी आश्रम से जुड़े रामेश्वरनाथ मिश्र तथा समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह चौधरी का यहां सम्मान हुआ।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 27 अक्तूबर के समारोह में अनुपस्थित रहे अभिनेता अतुल तिवारी, मैनपुरी के साहित्यकार दीन मुहम्मद दीन, मध्य कमान के लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को भी सम्मानित किया।
समारोह में ये रहे उपस्थित
पिछली बार अंतिम समय में सूची में शामिल किए गए मंसूर हसन (चिकित्सा), रचना गोविल एवं मुराद खान (खेल) तथा दूरदर्शन से जुड़ीं शिखा द्विवेदी एवं अर्चना सतीश को भी सम्मान प्रदान किया गया।
इस मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ ही आजम खां, अरुण कुमारी कोरी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे। संस्कृति सचिव हरिओम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।