बहुत से लोग हैं जिनकी शिकायत होती है कि कुछ भी करो लेकिन शुगर लेवल कम नहीं होता है, लेकिन लखनऊ में ही कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने जीवनशैली और खानपान में सुधार करके मधुमेह को काबू में कर लिया है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि मधुमेह से परहेज के चलते उनकी दूसरी बीमारियां भी दूर हो गईं। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मस्त करने वाले इन लोगों ने आखिर कैसे किया मधुमेह पर काबू यह जानने के लिए अमर उजाला ने उनसे फिट रहने का राज जाना। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:
{"_id":"5dcd10568ebc3e5aec25e6df","slug":"people-shared-their-experience-on-world-diabetes-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शुगर पर काबू पाने के लिए अपनाए ये टिप्स, अब जी रहे हैं खुशनुमा जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शुगर पर काबू पाने के लिए अपनाए ये टिप्स, अब जी रहे हैं खुशनुमा जिंदगी
Thu, 14 Nov 2019 01:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
जानिए क्या होता है मधुमेह
जब हमारे शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुंचना कम हो जाता है तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। इसे मधुमेह कहा जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो कि पाचक ग्रंथि से बनता है। यह शरीर के अंदर भोजन को एनर्जी में बदलता है और शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। मधुमेह होने पर शरीर को भोजन से एनर्जी बनाने में कठिनाई होती है। इस स्थिति में ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। यह वंशानुगत और जीवनशैली बिगड़ी होने के कारण होता है।
ऐसे समझिए ब्लड शुगर लेबल
सामान्य ब्लड शुगर 80 से 110
लो ब्लड शुगर 70 से नीचे
प्री डायबेटिक 100 से 126
डायबेटिक 126 या इससे
अधिक
नोट : शुगर लेवल मिग्रा/प्रति डीएल

पहचानें लक्षण
ज्यादा प्यास लगना
बार-बार पेशाब आना
रोशनी कम होना
घाव सूखने में समय लगना
हाथों, पैरों में खुजली
बार-बार फुंसी निकलना
चक्कर आना, चिड़िचिड़ापन होना, कमजोरी लगना
ज्यादा प्यास लगना
बार-बार पेशाब आना
रोशनी कम होना
घाव सूखने में समय लगना
हाथों, पैरों में खुजली
बार-बार फुंसी निकलना
चक्कर आना, चिड़िचिड़ापन होना, कमजोरी लगना
विज्ञापन
विज्ञापन
पवन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
छह किमी रोज चलाता हूं साइकिल
करीब पांच साल पहले शुगर लेवल अधिक होने का पता चला। डरा नहीं, इस पर काबू पाने की ठानी। डॉक्टर की सलाह पर साइकिल चलाना शुरू किया। पहले 20 मिनट चलाते थे और अब 30 मिनट। सर्दी, गर्मी, बारिश हर मौसम में। पांच किलोमीटर टहलते हैं। गेहूं, जौ, चना मिश्रित आटे की रोटी खाते हैं। एकदम फिट हैं। बल्कि यह कहेंगे कि शुगर की वजह से शारीरिक श्रम बढ़ा, जिससे दूसरी बीमारियां भी दूर हो गई हैं। नियमित तौर पर ऑफिस जाता हूं।
- पवन सिंह, एक निजी कंपनी में कार्यरत

आशीष कुमार त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
सब खाता हूं लेकिन थोड़ा-थोड़ा
करीब पांच साल से शुगर लेवल 150 के आसपास पहुंच गया। डॉक्टर की सलाह पर पैदल चलना शुरू किया। सुबह 45 मिनट तेज गति से चलता हूं। दो माह के बाद शुगर लेवल नियंत्रित हो गया। सभी चीजें खाता हूं, लेकिन थोड़ा-थोड़ा। पैदल चलना बंद नहीं किया है। जिस दिन कोई मीठी चीज खा लेता हूं, उस दिन एक घंटे पैदल चलता हूं। घर में सामान्य खाना खाता हूं। शादी समारोह में अगर तेल-घी व मीठी चीजें खा लेता हूं तो अगले दिन उसे काबू करने का जतन करता हूं।
- आशीष कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट हाईकोर्ट