गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के पहले दिन लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कोई इसे आने वाले समय के लिए बेहतर निर्णय बता रहा है तो कोई चीजों के दाम कम करने के नाम पर आम जनता की जेब काटने की बात कर रहा है। ‘अमर उजाला’ ने शनिवार को जब शहर के लोगों से इस बारे में बात की तो सभी की अलग-अलग राय थी। पेश है एक रिपोर्ट...
GST: किसी को भाया तो किसी ने कहा- और बढ़ेगी महंगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों की जेबों पर बढ़ा बोझ
कांग्रेस सरकार ने जब जीएसटी लागू करने की बात कही थी तो उस समय बीजेपी सरकार ने कड़ा विरोध किया था, लेकिन अब खुद भाजपा सरकार ने इसे लागू कर दिया। जीएसटी से आम जनता को कोई भी फायदा नहीं है बल्कि खाने से लेकर कॉस्मेटिक आइटम, साबुन जैसी रोजमर्रा काम आने वाली उपयोगी चीजों को भी महंगा कर दिया गया है। जीएसटी से दामों में बढ़ोतरी हो गई। यह किसी भी तरह आम लोगों के समर्थन में नहीं है। - राजेंद्र प्रसाद व उनका परिवार, गवर्नमेंट सर्विस जानकीपुरम
एक तरफ योग पर जोर तो दूसरी ओर योगा मैट पर ही बढ़ाया टैक्स
मोदी सरकार एक तरफ तो स्वस्थ रहने के लिए योग पर जोर दे रही है। विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्पोर्ट्स के सामान से लेकर योग मैट तक पर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत टैक्स कर दिया है। जिन चीजों के लिए 10 से 12 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ता था उन पर सीधे 28 प्रतिशत टैक्स देना पड़ रहा है। जो खाना कल तक 120 रुपये में मिलता था आज उसके लिए 145 रुपये चुकाने पड़े हैं। हो सकता है लांग टर्म में इसके फायदे हों, लेकिन फिलहाल इससे केवल सामान्य लोगों का नुकसान है। - पुनीत व उनका परिवार, बिजनेसमैन हजरतगंज
जीएसटी केवल एक राजनीतिक मुद्दा, नहीं कोई फायदा
कांग्रेस के समय से ही जीएसटी को एक राजनीतिक मुद्दे का रूप दिया गया था। आज भी इसे लागू करने के पीछे सरकार की चाल है। इससे लोगों के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा और न ही इसका कोई फायदा है। यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा है। बल्कि टैक्सों में बढ़ोतरी कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ चीजें भले ही सस्ती की गई हों। कुल मिलाकर यह आम लोगों के साथ की जा रही साजिश है। - ऋषि सोनकर व उनका परिवार, बिजनेसमैन कैसरबाग
दामों पर नहीं पड़ा कोई खास असर
जीएसटी लाकर भले ही सरकार महंगाई कम करने का दावा कर रही हो, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं है। कल तक जो सामान जिस रेट का था आज भी लगभग उसी रेट का है। कुछ चीजों के दामों में थोड़ी कमी जरूर हुई है, लेकिन हर रोज की जरूरत के सामान महंगे हुए हैं। टैक्स के नाम पर आम लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। - नीरज श्रीवास्तव व उनका परिवार, सरकारी कर्मचारी