मां...जिंदगी है तो जिंदगी का मायने भी। वो छांव है, तो धूप भी। मां शब्द है तो अर्थ भी। ...और शब्द-अर्थ की सीमाओं से परे भी। मां... मूरत है ममता की। करुणा की। दया की। मां को परिभाषित करना पड़े तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। सारी उपमाएं कम पड़ जाएंगी, क्योंकि मां जैसा कोई होता भी नहीं। आज मदर्स डे है। मां के बिना तो कोई भी दिन अधूरा है। फिर तो आज उनका ही दिन है तो दिल खोलकर मां के साथ खुशियां साझा कीजिए। यादें ताजा कीजिए। शहरियों ने ‘अमर उजाला’ के माध्यम से मां से कुछ इस तरह प्रेम का इजहार किया।
मां...जिंदगी है तो जिंदगी का मायने भी, मदर्स डे पर इन बच्चों ने अपनी मां को दिया प्यार भरा संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां धरती पर ईश्वर का रूप हैं। मां हमारे लिए बहुत कुछ करती हैं, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारी हर खुशी में वो खुश होती हैं तो हमारी थोड़ी सी परेशानी उन्हें परेशान कर देती है। मम्मी से अच्छा कोई दोस्त और हमराज नहीं। - अक्षिता व अपूर्वा
हम आपकी बदौलत
शुक्रिया मां, लड़कों को सब कुछ मानने वाले समाज से लड़ कर हम चारों बहनों को पढ़ा लिखा कर आज इस काबिल बनाया। आज हम जो हैं उसका सारा श्रेय आपको जाता है। मां के लिए क्या शेर लिखूं। मां ने ही तो शेरनी बनाया है। बस यही कामना है हर जन्म यही कोख, यही मां मिले। बहुत सारा प्यार मां...। - जूही, नेहा, शानू व अनु
मैं तुम्हारी छाया
मेरी प्यारी मां, मदर्स डे की बहुत-बहुत बधाइयां। मां! दुनिया की सारी शक्ति मिला दी जाए तो भी तुम्हारी ममता की शक्ति के सामने वह तुच्छ है। तुम मेरे कण-कण में समाई हो। एक पुलिस अफसर की कठिन और लंबी ड्यूटी निभाने के बावजूद तुमने अपने प्यार को कभी कम नहीं होने दिया। - तुम्हारी गुड़िया लहर
मां जैसा कोई नहीं
मां को एक शब्द में बयान नहीं किया जा सकता। मां के जैसा कोई नहीं। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं। खुद मां बनने के बाद पता चला कि मां होने का सही मतलब। मेरी एक बेटी काश्वी और बेटा कान्हा है। मेरी सासू मां भी हैं, जो मुझे मां के जैसे प्यार करती हैं। मैं दोनों मांओं को कहना चाहती हूं कि आप से ही जिंदगी है। - कशिश सक्सेना