फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती ट्रेन में बदमाश से छीनाझपटी के दौरान यात्री की गिरकर मौत, मचा कोहराम

Mon, 14 May 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
passenger fall down from train, died
मदद को आगे आए पड़ोसी
मवैया पुल पर शनिवार देर शाम मोबाइल फोन लूटने के दौरान ट्रेन सवार श्रम विभाग के सहायक राजेश कुमार गौतम (51) की मौत हो गई। वह कानपुर से ड्यूटी खत्म करके लखनऊ के बाजारखाला पुरानी कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। 
passenger fall down from train, died
डेमो - फोटो : डेमो
मवैया पुल पर बदमाश ने उनके मोबाइल फोन पर झपट्टा मारा। छीना-झपटी के दौरान राजेश पुल से नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया, गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
passenger fall down from train, died
- फोटो : डेमो
राजेश के भाई संजय ने बताया कि वह रोज कानपुर से लखनऊ ट्रेन से आते-जाते थे। शनिवार शाम ट्रेन के मवैया पहुंचते ही वह गेट पर आकर खड़े हो गए। वह दाएं हाथ में मोबाइल फोन पकड़े थे। ट्रेन की चाल काफी धीमी थी। इस दौरान पटरियों के किनारे खड़े बदमाश ने मोबाइल फोन छीनने के लिए उनके हाथ में झपट्टा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
passenger fall down from train, died
यूपी पुलिस
राजेश की बदमाश से छीना-झपटी हुई और वह असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर पड़े। उनके गले में लटके बैग से पहचान की गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने राजेश को अस्पताल भेजा, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
passenger fall down from train, died
- फोटो : demo pic
हादसे की खबर सुनते ही परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। संजय ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी पुष्पा व एक बेटी सोनम और बेटा शिवांश हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed