{"_id":"67dd358f9b066caa9204aeee","slug":"pankaj-tripathi-said-if-he-would-not-actor-he-would-doing-farming-wherever-he-today-it-because-of-theatre-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Interview: पंकज त्रिपाठी बोले- अभिनेता न होता तो खेती कर रहा होता, आज जहां भी हूं... थियेटर की बदौलत हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Interview: पंकज त्रिपाठी बोले- अभिनेता न होता तो खेती कर रहा होता, आज जहां भी हूं... थियेटर की बदौलत हूं
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:18 PM IST
सार
वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भइया के किरदार ने उन्हें घर-घर पहुंचा दिया। न्यूटन फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड पा चुके पंकज त्रिपाठी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, थियेटर की बदौलत हूं। मेरे अभिनय को थियेटर ने ही निखारा। मैंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक किया, जहां अभिनय की बारीकियां सीखने को मिलीं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में पहुंचे पंकज त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपने अभिनय की खास शैली का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बृहस्पतिवार को लखनऊ में थे। वह यहां श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में शामिल होने आए थे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला से खास बातचीत में उनसे पूछा गया कि वे अभिनय के क्षेत्र में नहीं होते तो क्या करते? इस पर अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ उन्होंने कहा कि अगर मैं अभिनेता नहीं होता तो बिहार में गांव में खेती-किसानी कर रहा होता।
2 of 5
श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में पहुंचे पंकज त्रिपाठी को प्रशंसको ने घेर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में शानदार अभिनय की छाप छोड़ी
वर्ष 2004 में रन और ओमकारा जैसी फिल्मों में छोटी सी भूमिकाओं से फिल्मी कॅरिअर की शुरुआत करने वाले पंकज त्रिपाठी को गैंग्स ऑफ वासेपुर से अलग पहचान मिली। इसके बाद तो यह सिलसिला चल पड़ा और फुकरे, मसान, निल बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फी, न्यूटन, फुकरे रिटर्न्स, स्त्री, स्त्री-2, मैं अटल हूं जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी।
3 of 5
श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, राज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
आगामी फिल्मों पर पंकज ने बताया कि मेट्रो-2 उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। इसके अलावा ओटीटी पर ड्रामा सीरीज में क्रिमिनल जस्टिस-4 भी जल्द आएगी। गुलकंद की कहानियां भी आने वाली हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है। खासकर यहां का खाना और तहजीब बहुत पसंद है।
श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में पहुंचे पंकज त्रिपाठी को प्रशंसको ने घेर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
हर कलाकार को पढ़नी चाहिए राग दरबारी
49 वर्षीय पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1998 में पहली बार श्रीलाल शुक्ल की कालजयी रचना राग दरबारी पढ़ी थी। बोले- इसके बाद से यह पुस्तक मेरी पसंदीदा बन गई। रचना के इतने दशकों बाद भी राग दरबारी आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में पहुंचे पंकज त्रिपाठी को प्रशंसको ने घेर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में भी हमारे आसपास इसके किरदार मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राग दरबारी तो हर एक कलाकार को पढ़नी चाहिए। इस किताब में सामाजिक, राजनीतिक और अफसरशाही की संरचना को बेहद करीब से महसूस किया जा सकता है। मेरे हिसाब से सामाजिक व्यवस्था पर इससे बेहतर व्यंग्य रचना दूसरी नहीं हो सकती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।