फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन क्लीनः सरगना समेत आधा गैंग साफ, बाकियों की तलाश

Sat, 11 Jul 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2020 05:33 AM IST
सार

  • बिकरू कांड के 21 नामजद में से 6 मारे गए, तीन नामजद सहित 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
Operation Clean Half gang including gangster clean search for others
एक साथ 8 पुलिसकर्मियों की जान लेने के जिम्मेदार विकास दुबे से जुड़ा आधा गैंग साफ हो गया है। नामजद 21 अभियुक्तों में से 6 पुलिस मुठभेड़ में मारे गए और 3 गिरफ्तार हुए। बाकी 12 की तलाश की जा रही है।

 
Operation Clean Half gang including gangster clean search for others
एनकाउंटर की जगह पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे गैंग के सफाये के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को सुबह हुए एनकाउंटर में अतुल दुबे और प्रेम प्रकाश मारे गए थे। 4 जुलाई को सर्च अभियान में विकास दुबे के घर से 6 तमंचे, दो किलो विस्फोटक, 25 कारतूस और 15 देसी बम बरामद किए गए थे। पांच जुलाई को दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

6 जुलाई को पुलिस ने तीन लोगों सुरेश वर्मा, क्षमा और रेखा को गिरफ्तार कर लिया था। 7 जुलाई को संजय दुबे, श्यामू वाजपेई और जहान यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इसी दिन अमर की पत्नी खुशी और शांति देवी नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही विकास दुबे के मददगार दो पुलिस कर्मियों सब इंस्पेक्टर विनय तिवारी और केके मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Operation Clean Half gang including gangster clean search for others
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

तीन दिन में चार एनकाउंटर
इसके बाद तीन दिनों में चार एनकाउंटर किए गए। इसमें 8 जुलाई को विकास दुबे का दाहिना हाथ अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया। 9 जुलाई को उसका एक और भरोसेमंद साथी प्रभात मिश्रा जो कानपुर से फरीदाबाद तक उसके साथ था, उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाते समय कानपुर में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। 9 जुलाई को ही विकास दुबे नाटकीय ढंग से उज्जैन में पकड़ा गया और वहां से लाते समय कानपुर में हुई मुठभेड़ में वह भी मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Operation Clean Half gang including gangster clean search for others
एनकाउंटर में विकास दुबे का साथी घायल - फोटो : अमर उजाला

12 इनामी बदमाशों की तलाश तेज
गैंग के मुखिया के खात्मे के बाद अब गैंग के बाकी इनामी अपराधियों की तलाश तेज हो गई है। इसमें छोटू शुक्ला, मोनू, शशिकांत पंडित, शिव तिवारी, विष्णु पाल, राम सिंह, रामू वाजपेई, गोपाल सैनी, बीरू दुबे, शिवम, बाल गोविंद और बउवन शुक्ला शामिल हैं। इसमें से कुछ पर 25 हजार और कुछ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। प्रशांत कुमार के मुताबिक जांच के दौरान 60 से 70 अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Operation Clean Half gang including gangster clean search for others
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के गायब असलहों की तलाश जारी
प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस के जो असलहे गायब थे, उनमें से 3 पिस्टल बरामद कर ली गई हैं और एके 47 व इंसास राइफल की तलाश की जा रही है। ये दोनों पुलिस के लंबी दूरी तक अचूक निशाने के लिए जानी जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed