फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहा जू का इकलौता खूंखार गैंडा 'लोहित', दो की ले चुका था जान

Sat, 03 Feb 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Feb 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
only Rhinoceros of lucknow zoo died on friday
लोहित की फाइल फोटो।

लखनऊ जू के इकलौते खूंखार बुजुर्ग गैंडे लोहित की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। 35 साल के लोहित के दांत गिर गए थे और करीब दो हफ्ते से बीमार चल रहा था। इस गैंडे का जन्म 1983 में कानपुर जू में हुआ था।

only Rhinoceros of lucknow zoo died on friday
लोहित को तलाशते दर्शक।
1995 में इसे लखनऊ जू लाया गया था, तब से यह यहां आ रहे दर्शकों के मनोरंजन का केंद्र बना हुआ था। जू चिकित्सकों के मुताबिक गैंडे की मौत बढ़ती उम्र की वजह से हुई है।
only Rhinoceros of lucknow zoo died on friday
लखनऊ जू में लोहित का बाड़ा।

23 जनवरी से उसका खाना पीना काफी कम हो गया था। कभी एक वक्त में 45 किलो भोजन करने वाला लोहित पिछले कुछ दिनों से गन्ने के रस और तीन किलो खाने पर जीवित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
only Rhinoceros of lucknow zoo died on friday
लोहित की फाइल फोटो।

जू में दो लोगों की जान ले चुके लोहित के बाड़े को कड़ी सुरक्षा में रखा जाता था। 1995 में लोहित ने डॉ दास की जान ले ली थी। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी पतंग लूटने के चक्कर में लोहित के हाथों जान गंवानी पड़ी थी। जू आने वाले दर्शकों की नजरें आज बाड़े में उसे ढूंढती रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed