फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांस देखने आए 18 लोगों को डीसीएम ने कुचला, एक की मौत, 17 घायल

Sun, 05 Nov 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
one died and seventeen injured in an accident in shrawasti.

श्रावस्ती के फोर लेन स्थित बरदेहरा मोड़ के समय माता स्थान पर शुक्रवार रात डांस देखने आए 18 लोगों को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया। घटना में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई। जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी फोर लेन पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार की ठेलिया से भिड़ंत होने के कारण उसकी मदद के लिए आए थे। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। जबकि सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया।



सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदेहरा निवासी प्रदीप कुमार (12) पुत्र नंद किशोर गांव के ही सोनू (12), राजू (30), बाबूलाल (40), सुभाष (15), मिट्ठू लाल (40), कृष्ण कुमार (35), जोद्धी के साथ शुक्रवार रात डांस देखने फोर लेन स्थित बरदेहरा मोड़ के समय माता स्थान आए थे। जहां डांस देखने धैंसरा निवासी अब्दुल कुद्दूस (36), सिराज अहमद (38), नूर हसन (48), नूरअली (45), सरोज (30), लक्ष्मननगर निवासी सलीम (25), डोमार्ई निवासी मोहम्मद ननके (39), लोखडिय़नपुरवा निवासी राजकुमार (30), कोयले प्रसाद (45), कामता (40) भी आए थे। देर रात शराब के नशे में धुत हो फोर लेन से जा रहा एक बाइक सवार कार्यक्रम स्थल के निकट ठेलिया से टकरा गया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मदद के लिए डांस देखने आए लोग मौके पर पहुंच गए। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते इसी बीच नासिरगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सभी को रौंद दिया।

one died and seventeen injured in an accident in shrawasti.

घटना में प्रदीप कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोनू, राजू, बाबूलाल, सरोज, सलीम, कृष्ण कुमार, राजकुमार, कोयले प्रसाद, मिट्ठू लाल, नूरअली, सिराज अहमद, सुभाष, मोहम्मद ननके, नूर हसन, अब्दुल कुद्दूस, जुज्जू, कामता व सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।

one died and seventeen injured in an accident in shrawasti.

सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से कृष्ण कुमार व मिट्ठू लाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां से बाद में कृष्ण कुमार को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। शेष घायलों का इलाज भिनगा में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
one died and seventeen injured in an accident in shrawasti.

वहीं सोनवा पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर प्रदीप की लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना की सूचना के बाद बरदेहरा, लक्ष्मननगर, डोमाई, धैंसरा व लोखडियनपुरवा गांव में कोहराम मच गया है। हर कोई सूचना के बाद भिनगा के लिए निकल पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed