फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत में ड्राइवर का सिर कटा, एक बुरी तरह हुआ घायल, तस्वीरें

Wed, 21 Nov 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 21 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
One died and one seriously injured in an accident in faizabad.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

फैजाबाद जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के 5 नंबर चौराहे के करीब दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर में एक ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया जबकि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दूसरा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद फैजाबाद- रायबरेली रोड पर लगभग 5 घंटे जाम लगा रहा।



घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तथा दो क्रेन मंगवाकर टक्कर में फंसे दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

Trending Videos
One died and one seriously injured in an accident in faizabad.
- फोटो : amar ujala

 इनायत नगर थाना क्षेत्र के 5 नंबर चौराहे के करीब स्थित ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पास फैजाबाद-रायबरेली रोड पर बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे ट्रक यूपी 78 सी एन/4435 जो कि कुमारगंज की ओर से फैजाबाद की तरफ जा रहा था और ट्रक यूपी 53 ई टी/ 8477 जो कि फैजाबाद की ओर से कुमारगंज की तरफ जा रहा था के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।

One died and one seriously injured in an accident in faizabad.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

दोनों वाहनो की टक्कर में एक ट्रक के ड्राइवर राजेश सिंह (42 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी साढ़े खुर्द थाना मेंहदावल जनपद संत कबीर नगर का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर रामकृष्ण (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा ट्रक के कंडक्टर सोनू को मामूली चोटें आई हैं और वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
One died and one seriously injured in an accident in faizabad.
- फोटो : amar ujala

हादसे की जानकारी पाकर इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा एसएसआई अच्छेलाल सरोज के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए तथा बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने वाहनों में फंसे दोनों ड्राइवरों को बाहर निकलवाया और घायल ट्रक ड्राइवर रामकृष्ण को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। हालत नाजुक देख सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
One died and one seriously injured in an accident in faizabad.

पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फैजाबाद-रायबरेली मुख्य मार्ग पर हादसे के बाद घटनास्थल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया जिसकी जानकारी पाकर पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed