लखनऊ में 62 साल का बुजुर्ग एक 20 वर्षीय युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। रविवार को बुजुर्ग युवती के घर तक आ धमका। उसके साथ जो हुआ आगे की स्लाइड में पढ़ें।
आर्थिक रूप से कमजोर युवती पर लगातार शादी का दबाव बना रहा है। रविवार को बुजुर्ग को अपने घर में देख युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती के शोर मचाने पर परिवारीजन और पड़ोसी जुट गए। उन्होंने आरोपी की धुनाई कर थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजरतगंज इलाके में एक धर्म स्थल में काम करने वाले 62 साल के व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती को काफी दिनों से परेशान कर रखा है। पिता की मौत के बाद युवती की मां एक धर्म स्थल में संविदा पर चतुर्थश्रेणी की कर्मचारी है। उसकी कमाई से परिवार का गुजारा होता है।
इस बीच युवती की मुलाकात धर्मस्थल पर ही तैनात 62 वर्षीय बुजुर्ग से हुई। बुजुर्ग ने उसे बेजतर शिक्षा देने का वादा किया। इस पर युवती ने हामी भरी, लेकिन युवती की हामी को उसने कमजोरी समझा और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
मोबाइल पर अक्सर अश्लील मेसेज भेजना शुरू कर दिया। इसी बीच उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने मना किया तो उसे धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि रविवार को आरोपी बुजुर्ग उसके घर आ धमका।