फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः ओवर टेक करने के दौरान हुआ हादसा, वृद्धा की मौत, दामाद जख्मी

Wed, 27 Nov 2019 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
old lady died and her son-in-law injured in an accident in lucknow
बुजुर्ग प्यारा लाल (फाइल फोटो), बुजर्ग की मौत के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

लखनऊ के सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार को तेल टैंकर ने अस्सी वर्ष की प्यारा पाल की जान ले ली। बुजुर्ग महिला साइकिल से अपने दामाद रज्जन पाल संग आंखों के अस्पताल जा रही थीं। हादसे में रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से आक्रोशित वृद्धा के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने वन विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क के दोनों तरफ गड्ढों को बंद करवाने की मांग के साथ मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिवारीजन शांत हुए।

old lady died and her son-in-law injured in an accident in lucknow
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

नरौना गांव निवासी फकीरे पाल की पत्नी प्यारा पाल उर्फ  मैका मंगलवार को दामाद मौंदा गांव निवासी रज्जन पाल के साथ टीएसएम अस्पताल आंखों के ऑपरेशन के लिए साइकिल से जा रही थी। अमौसी मौंदा सड़क पर तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ओवर टेक करने में सामने से आ रहे साइकिल को टक्कर मारते हुए मैका को कुचल दिया।

old lady died and her son-in-law injured in an accident in lucknow
बुजुर्ग प्यारा लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। दामाद गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला। आरोप है कि सड़क के दोनों किनारों पर पीडब्ल्यूडी ने निजी कंपनी को केबल डालने का ठेका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
old lady died and her son-in-law injured in an accident in lucknow
वृद्धा की मौत के बाद शव को सड़क में रखकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

ठेकेदारों ने केबल डालकर दोनों तरफ  दो-दो फिट गहरे गड्ढे में बिना मिट्टी डाले खुले छोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवारीजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग के साथ चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रज्जनपाल ने बताया कि मृतिका के परिवार में तीन बेटे राम खेलावन, महेंद्र कुमार व मैकू लाल,समेत तीन बेटियां राजकुमारी, शकुंतला, संतोष कुमारी हैं।
 

विज्ञापन
old lady died and her son-in-law injured in an accident in lucknow
शव रखकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के फॉरेस्टर अमृत सिंह द्वारा 24 घंटे में सड़क किनारे झाड़ियां कटवाने व एसडीएम सरोजनी नगर चंदन पटेल ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा समेत सड़क किनारे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरवाने के आश्वासन के बाद परिवारीजन व ग्रामीण शांत हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed