{"_id":"66b42bc2258305118a0ad20e","slug":"new-twist-in-self-immolation-case-lucknow-sir-i-am-about-to-reach-okay-do-it-lawyer-given-advice-to-anjali-2024-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह मामले में नया मोड़: 'सर पहुंचने वाली हूं... ठीक है करो'; अधिवक्ता ने अंजली को ये खास सलाह भी दी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह मामले में नया मोड़: 'सर पहुंचने वाली हूं... ठीक है करो'; अधिवक्ता ने अंजली को ये खास सलाह भी दी थी
Thu, 08 Aug 2024 09:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुए आत्मदाह मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कॉल रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ है कि उन्नाव के ही एक अधिवक्ता ने महिला को आत्मदाह के लिए भड़काया था। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने गंभीर धाराओं पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
अधिवक्ता सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, उन्नाव के पुरवा निवासी 32 साल की अंजली ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली इलाके में ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी। उनकी हालत बेहद नाजुक है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में अंजली के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें तमाम कॉल रिकॉर्डिंग मिलीं।
अधिवक्ता सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
जिससे पता चला कि पुरवा निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार ने अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काया था। कॉल डिटेल से भी दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि हुई। पूछताछ करने के बाद वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
सर पहुंचने वाली हूं...ठीक है करो
अधिवक्ता की अंजली से आखिरी बात मंगलवार सुबह 8:51 बजे हुई। तब अंजली ने उससे कहा कि सर पहुंचने वाली हूं...। तब अधिवक्ता ने उधर से बोला, ठीक है करो...। इसके कुछ ही देर बाद अंजली ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके पहले हुई बातचीत में अधिवक्ता ने कहा था कि सबसे अच्छा रहेगा कि ये काम सीएम आवास के पास जाकर करो।

यहीं से लेकर जाना पेट्रोल
सुनील ने सोमवार रात फोन पर अंजली से कहा था कि लखनऊ में ऐसे खुला पेट्रोल कोई नहीं देगा। इसलिए उन्नाव से ही ले लेना। ये भी बोला था कि किसी डार्क डिब्बे में पेट्रोल ले जाना, जिससे दिखाई न दे। अंजली ने वैसा ही किया।