फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या कांड: 'बोरी पर देखेन खून तो जान गयन..', निर्वस्त्र शव और शरीर पर चोट ही चोट, भयावह दृश्य देख कांपे लोग

Mon, 03 Feb 2025 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Feb 2025 08:45 AM IST
सार

अयोध्या में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मामले में चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से होना बताया गया है। उसकी पसलियां भी टूटी थीं और शरीर पर 30 से अधिक निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Ayodhya case Brutal murder of mentally challenged girl in Ayodhya villagers are filled with anger
Ayodhya case - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मानसिक मंदित युवती की नृशंस हत्या के बाद मृतका के परिवार पर गमों का पहाड़ तो टूटा ही है, उनके भीतर दरिंदगी को लेकर आक्रोश का ज्वार भी धधक रहा है। परिजनों समेत ग्रामीण भी गुस्से से भरे हैं। हर कोई ऐसी कार्रवाई की मांग कर रहा है, जो नजीर बन सके।


कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में हुई युवती की निर्मम हत्या ने लोगों के दिल दहला दिए हैं। पड़ोस में रहने वाले पुत्तीलाल बताते हैं कि वह मानसिक रूप से कमजोर जरूर थी, लेकिन हंसमुख स्वभाव की थी। लोगों से बहुत प्यार से पेश आती थी। 
Ayodhya case Brutal murder of mentally challenged girl in Ayodhya villagers are filled with anger
मृतका के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
'वो तो सबकी लाडली थी'
किसी से अभद्रता व अपशब्दों का प्रयोग नहीं करती थी। अपने घर के अलावा उनके व पड़ोसियों के घरेलू कामकाज में भी हंसते-हंसते हाथ बंटाती थी। भोजन पकाने में भी वह उत्साहित रहती थी। इसी रवैये से परिवार समेत गांव के लोगों की भी वह लाडली थी।
Ayodhya case Brutal murder of mentally challenged girl in Ayodhya villagers are filled with anger
मृतका के घर पर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल - फोटो : संगठन
निर्वस्त्र हालत में मिला शव
इसीलिए परिजनों ने जब बृहस्पतिवार की रात उसके न लौटने की जानकारी दी तो सभी को चिंता हुई। मृतका के भाई व परिजनों के साथ वह और गांव के तमाम लोग उसे खोजने निकले थे। निर्वस्त्र हालत में उसका शव व शरीर पर तमाम चोटों के निशान देखकर सभी की रूह कांप उठी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya case Brutal murder of mentally challenged girl in Ayodhya villagers are filled with anger
मृतका के घर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी - फोटो : संवाद
इतना भयावह दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए
गांव निवासी शबनम ने बताया कि युवती के साथ इतनी बेरहमी से वारदात की गई है, उसका मल भी निकल आया था। उन्होंने मौके की वीडियो और फोटो बनाई, लेकिन इतना भयावह दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। कहा कि जिन्होंने भी ऐसी दरिंदगी की हो, उन्हें फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए। इसी तरह गांव निवासी विवेक सिंह, सोनू सिंह, सुरेश कुमार आदि ने भी आरोपियों को फांसी की मांग की।
विज्ञापन
Ayodhya case Brutal murder of mentally challenged girl in Ayodhya villagers are filled with anger
सीओ अयोध्या व एसडीएम से वार्ता करतीं महिला आयोग की सदस्य - फोटो : संवाद
सूखी नहर के पास मिले कपड़े
मृतका के बुजुर्ग पिता ने बताया कि अक्सर रात में वह भागवत कथा में जाती थी। बृहस्पतिवार को भी रात में घर का काम करके निकली थी। सोचा था कि रोज की तरह आ जाएगी। इस बीच उनकी आंख लग गई। देर रात वह जागे और घर वालों को बिटिया के न पहुंचने की जानकारी दी तो सभी लोगों ने खोजबीन शुरू की। सुबह तक वह नहीं लौटी तो फिर से सभी लोग खोजबीन करने निकले। सूखी नहर के आगे बढ़ने पर उसके कपड़े मिले। इससे अनहोनी की आशंका हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed