{"_id":"5c161ad0bdec225712760ee8","slug":"narendra-modi-rae-bareli-visit-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी गढ़ में समर्थन से उत्साहित पीएम मोदी ने राफेल मुद्दे पर गांधी परिवार को जमकर कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी गढ़ में समर्थन से उत्साहित पीएम मोदी ने राफेल मुद्दे पर गांधी परिवार को जमकर कोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेसी गढ़ रायबरेली में मिले समर्थन से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफेल मुद्दे पर जमकर घेरा और रायबरेली जिले के विकास में पीछे होने को लेकर भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ है। इसलिए रक्षा सौदे को लेकर झूठ फैला रही है। उन्हें न तो सेना के अफसरों पर भरोसा है न ही सरकार पर और अब तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी गलत बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना की जरूरतें पूरा करने पर कभी ध्यान नहीं दिया। सेना की तरफ से 2009 में बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की गई थी, लेकिन 2014 तक इस पर कोई अमल नहीं किया गया। हमारी सरकार आई तो 2016 में बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी गईं।
2 of 7
रायबरेली
- फोटो : amar ujala
मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद रायबरेली में विकास शुरू हुआ। पिछले वर्ष रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में 711 कोच बनकर निकले। मैं चाहूंगा कि अगले वर्ष यहां 1400 रेल कोच बनें। अगले दो-तीन वर्षों में फैक्ट्री की क्षमता 3000 तक पहुंचे।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
मोदी ने कहा कि रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री से जहां लोगों को रोजगार मिल रहा है वहीं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए एम्स का निर्माण करवाया गया। सड़क, बिजली और घर की सुविधाएं उपलब्ध करवा कर जिले की जनता को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए झूठ ही सब कुछ है लेकिन सच को किसी शृंगार की जरूरत नहीं होती। आज एक तरफ सरकार और सच है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और देश को कमजोर करने वाली ताकतें।
विज्ञापन
5 of 7
रायबरेली
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में अब हाई स्पीड ट्रेनों, मेट्रो और सेमी ऑटोमैटिक ट्रेनों के कोच बनेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।