फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से मुस्लिमों को बंधी आस, ये दिए बयान

Thu, 20 Apr 2017 02:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
muslim leaders reaction on supreme court decision on ayodhya issue.

अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में भाजपा नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी समेत 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाए जाने का मुस्लिम नेताओं ने स्वाग‌त किया है। उनका कहना है कि इससे मुसलमानों में इंसाफ की उम्मीद बंधी है।

muslim leaders reaction on supreme court decision on ayodhya issue.

दोषियों को सजा मिलनी तय
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के समन्वयक जफरयाब जिलानी  ने कहा सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक फैसला है। इससे आम आदमी में न्यायालय के प्रति भरोसा बढ़ेगा। एक बार फिर साबित हो गया है कि न्यायालय किसी भी दबाव से मुक्त होता है। सरकार चाहे किसी की हो। इस फैसले के बाद दो साल में दोषियों को सजा मिलनी तय है।

muslim leaders reaction on supreme court decision on ayodhya issue.

ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का कहना है कि घटना के जिम्मेदार कौन हैं, इसका पता लगाना बहुत जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मुसलमानों को उम्मीद बंधी है। अब ऐसा लग रहा है कि दो साल में दोषियों की जिम्मेदारी तय करके उन्हें सजा मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
muslim leaders reaction on supreme court decision on ayodhya issue.

इस पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि सरकार अगर सचमुच इंसाफ करना चाहती है तो उसे कल्याण सिंह को राज्यपाल पद से हटा ‌देना चाहिए कि वे मुकदमें का सामना करें।

विज्ञापन
muslim leaders reaction on supreme court decision on ayodhya issue.

बाबरी मस्जिद के याचिकाकर्ता व पक्षकार हाजी महबूब का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बहुत खुश हूं। सुबह से मिठाई बांटी जा रही है।अब बाबरी मस्जिद ढहाने वाले लोगों को सजा जरूर मिलेगी। मामले में आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार, कल्याण सिंह समेत 13 लोग आरोपी हैं, जिनमें कुछ की मौत हो चुकी है। इनके कारण ही देश का नाम विश्व में बदनाम हुआ था और गंगा-जमुनी तहजीब प्रभावित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed