फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग शिक्षक की हत्या, अवैध संबंधों पर शक, तस्वीरें

Wed, 22 Jul 2015 12:17 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन

योग श‌िक्षक की हत्या, अवैध संबंधों पर शक, तस्वीरें

murder of mulayam singh wife's yoga trainer

मड़ियांव के प्रीतिनगर में एक हाई प्रोफाइल योग प्रशिक्षक संतोष त्रिवेदी (34) की हत्या कर दी गई। बेडरूम में उनकी लहूलुहान लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। घर का सामान बिखरा पड़ा था,जिससे माना जा रहा है कि हत्या से पहले संतोष और कातिलों के बीच संघर्ष भी हुआ होगा। उसके शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान मिले हैं।


योग श‌िक्षक की हत्या, अवैध संबंधों पर शक, तस्वीरें

murder of mulayam singh wife's yoga trainer

मारपीट के दौरान संतोष के बालों को भी नोंचा गया था। पुलिस ने लूटपाट से इन्कार किया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध,पुरानी रंजिश और नफरत की बात कही जा रही है। इस मामले में संतोष के भाई दुर्गेश ने पडोसी गोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

योग श‌िक्षक की हत्या, अवैध संबंधों पर शक, तस्वीरें

murder of mulayam singh wife's yoga trainer

संतोष कई वीवीआईपी,वीआईपी घरों में योग का प्रशिक्षण देते थे। योग प्रशिक्षक संतोष त्रिवेदी का नाम दूर-दूर तक था। वह कई आईएएस-पीसीएस और उनकी पत्नी-बच्चों को योग का प्रशिक्षण देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग श‌िक्षक की हत्या, अवैध संबंधों पर शक, तस्वीरें

murder of mulayam singh wife's yoga trainer

12 वर्षों से वह प्रीतिनगर में निजी मकान में पत्नी रेनू बेटे शिवा (13) व देव (4) के साथ रह रहे थे। कुछ दिनों से मां राजवती की तबीयत खराब थी। इससे संतोष पत्नी-बच्चों को लेकर बृहस्पतिवार को गांव चले गए थे,जहां से अगले ही दिन संतोष पत्नी-बच्चों को छोड़कर मड़ियांव लौट आए थे। सोमवार देर शाम पड़ोसियों ने संतोष के घर से दुर्गंध महसूस की। पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने सिटकनी तोड़कर दरवाजा खोला। बिस्तर पर संतोष त्रिवेदी का लहूलुहान शव पड़ा मिला। शव तीन दिन पुराना होने की वजह से सड़ने लगा था।

विज्ञापन

योग श‌िक्षक की हत्या, अवैध संबंधों पर शक, तस्वीरें

murder of mulayam singh wife's yoga trainer

संतोष के परिवारवालों ने पड़ोसी गोपी बाजपेई व उसकी पत्नी रेनू बाजपेई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। राज्य संपत्ति विभाग में चालक भाई दुर्गेश ने बताया कि संतोष का पड़ोसी गोपी से कई बार झगड़ा हो चुका था। 20 जून को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। मामले में पुलिस ने उसे और भांजे सूरज को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। तब गोपी ने संतोष को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि संतोष को घर में अकेला पाकर गोपी ने ही उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से गोपी नदारद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed