लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी की उनके ऑफिस में गला रेतकर हत्या की गई।
2 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या
- फोटो : amar ujala
गला रेतने के बाद उन्हें गोली भी मारी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कमलेश से उनके ऑफिस में मुलाकात की और उनके साथ चाय भी पी। इसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
3 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या
- फोटो : amar ujala
घटना लखनऊ के नाका इलाके की है। जानकारी के अनुसार, कमलेश तिवारी से नाका के खुर्शीदबाग स्थित ऑफिस में दो लोग मिलने आए थे। ये दोनों मिठाई का डिब्बा लिए हुए थे, जिसमें चाकू और असलहा था।
4 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या
- फोटो : amar ujala
बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए।
5 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या
- फोटो : amar ujala
कमलेश को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बदमाशों ने कमलेश तिवारी से मिलने से पहले उन्हें कॉल भी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों अपराधी कमलेश के परिचित थे या नहीं।