लखनऊ के बीकेटी इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में मारपीट में घायल हुए एक मजदूर की मौत हो गई।
2 of 4
बीकेटी में मर्डर
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत बीकेटी के भवानीपुर में रहने वाले मजदूर राजू रावत ने इसी गांव में रहने वाले बलराम रावत के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर शकील खां से जमीन की बिक्री करवाई थी।
3 of 4
लखनऊ में हत्या
- फोटो : amar ujala
जमीन के सौदे में मिले 50 रुपये कमीशन को लेकर कई दिनों से राजू और बलराम के बीच विवाद चल रहा था। राजू 50 हजार रुपये मिलने की बात कर रहा था जबकि बलराम उस पर दो लाख रुपये मिलने का आरोप लगा रहा था।
4 of 4
बीकेटी में हत्या
- फोटो : amar ujala
इसी बात को लेकर सोमवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट की नौबत आ गई। राजू के सिर पर सरिया और लाठी लगने से उसे गंभीर चोटें आईं वहीं पत्नी मालती देवी और बेटे शशिकांत रावत को भी चोटें आईं। राजू को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट, धमकी सहित गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।