दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत
लखनऊ में हत्या की वारदात को अंजाम देकर नेपाल भाग रहे दो आरोपियों की बहराइच के कैसरबाग इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत
बहराइच के कैसरगंज इलाके के भट्ठापुरवा के पास अनियंत्रित बुलेट की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकसवारों की मौत हो गई। बहराइच पुलिस ने इनकी शिनाख्त लखनऊ के शादाब और हिमांशु दीक्षित के रूप में की है। ये दोनों शुक्रवार को लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक हत्याकांड को अंजाम देकर भागे थे।
दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत
राजाजीपुरम के सेक्टर-11 में शुक्रवार को लेनदेन के विवाद में ठेकेदार अनुज पांडेय की हत्या कर दी गई। इस मामले में अनुज के साथी हिमांशु दीक्षित, शादाब और विकास मिश्रा का नाम हत्यारोपियों के रूप में सामने आया था।
दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत
मृतक के पिता हरिशंकर के मुताबिक अनुज बृहस्पतिवार को बैडमिंटन अकादमी में एक समारोह में गया था, जहां से देररात लौटा था। रात 2:30 से तीन बजे के बीच सेक्टर-12 निवासी हिमांशु दीक्षित ने दस्तक दी।
दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत
उन्होंने दरवाजा खोला तो हिमांशु के साथ तीन लोग नजर आए। मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। अनुज के सो जाने के बाद उन्होंने तीनों को लौटा दिया। अनुज निर्माण निगम में ठेकेदारी करता था। देहरादून में निर्माण कार्य में हिमांशु व कुछ अन्य लोगों की साझेदारी थी।