फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेटे की सलामती में चोरी छुपे मंदिर गई सुखिया को पीटा, जियावन को भी मार दिया'

Tue, 31 Jul 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
munshi premchand play temple.

गरीब विधवा सुखिया के पति ने सपने में आकर उसे मंदिर जाकर बीमार बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना करने की सलाह दी। लेकिन धर्म के ठेकेदार उसे अछूत कहकर मंदिर में जाने नहीं देते। जिस पर वो जब चोरी छिपे मंदिर में प्रवेश की कोशिश करती है तो उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा जाता है। इस हादसे में सुखिया तो घायल होती ही है। उसका बच्चा जियावन मर जाता है।

munshi premchand play temple.

इस ह्रदयविदारक कहानी 'मंदिर' का मंचन मुंशी प्रेमचंद्र की 139वीं जयंती पर भारतेंदु नाट्य अकादमी में आयोजित प्रेमचंद्र स्मृति समारोह में मंगलवार को किया गया। इस कहानी के माध्यम से समाज में व्याप्त छुआ-छूत और धर्म पर एक वर्ग के कब्जे को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से उठाया गया।

munshi premchand play temple.

नाटक का निर्देशन एवं रूपांतरण वरिष्ठ रंगकर्मी के के अग्रवाल द्वारा किया गया। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए व्याकुल, मंदिर में प्रवेश करने को छटपटाती सुखिया के चरित्र को सीमा मोदी ने अपने अभिनय से जीवंत किया। उनका साथ दिया पुजारी के रूप में पियूष सिंह ने। नाटक में गांव वालों के रूप में आशीष पांडे, यश गुप्ता, रजत दीक्षित, ई राजेश, शुभम, दीपक एवं प्रत्यूष उपाध्याय ने अपनी भूमिका से न्याय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
munshi premchand play temple.

इसके अलावा समारोह में 'देश के वर्तमान परिवेश में मुंशी प्रेमचंद्र के साहित्य की प्रासंगिकता' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारी राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में मुंशी प्रेमचंद्र की स्मृति में कार्यक्रम किया जाना प्रदेश और देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ाने के लिए एक बेहद आवश्यक कदम हैं।

विज्ञापन
munshi premchand play temple.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी, संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर, सी ई ओ पी एच डी चैंबर मुकेश बहादुर सिंह व वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना, गोपाल सिन्हा, अचला बोस, डॉ. के पी चंद्रा, ज्ञानेश्वर शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed