मुलायम सिंह यादव के बुधवार को सपा दफ्तर पहुंचते ही वहां का माहौल कुछ देर के लिए ‘मुलायम मय’ हो गया। ‘जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है’ व ‘मुलायम तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे गूंजने लगे। ऐसे में वहां पहले से मौजूद अखिलेश धड़े के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने कमरे में ही बंद रहे।
2 of 8
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
नेताजी करीब पौन घंटा सपा मुख्यालय में रुके, लेकिन इस दौरान उत्तम कमरे से बाहर नहीं निकले। जोरदार नारेबाजी होते देख सुरक्षाकर्मी ने उत्तम के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी, जो नेताजी के जाने के बाद ही खोली गई।
3 of 8
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
नरेश उत्तम सुबह ही सपा मुख्यालय पहुंच गए थे। वे महासचिव वाले कमरे में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:20 बजे मुलायम भी शिवपाल यादव के साथ एक ही गाड़ी में सपा मुख्यालय पहुंचे।
4 of 8
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उनके पीछे समर्थकों का हुजूम भी था। नेताजी सीधे अपने कक्ष में गए, जबकि दूसरी ओर स्थित एक कमरे में नरेश उत्तम बैठे थे। नेताजी के आने की खबर के बाद भी उत्तम बाहर नहीं निकले, जबकि उनके कमरे में बैठे लोग निकलकर बाहर खड़े हो गए।
5 of 8
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
करीब 10 मिनट तक अपने कक्ष में बैठने के बाद मुलायम बाहर आए। मैदान में बने मंच पर लगी कुर्सी पर बैठे और बगल में शिवपाल को बिठाया। तब तक पूरा दफ्तर परिसर कार्यकर्ताओं से भर गया था।वे मुलायम के समर्थन में नारे लगा रहे थे।