{"_id":"58e91a8c4f1c1b081a5b6a07","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-on-development-for-minorities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" केंद्रीय मंत्री नकवी ने बताया, अल्पसंख्यकों के लिए मोदी सरकार का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नकवी ने बताया, अल्पसंख्यकों के लिए मोदी सरकार का प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी में अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
2 of 5
उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में केंद्र ने जितना पैसा दिया उससे तो अल्पसंख्यक बेरोजगार और अशिक्षित नहीं रहने चाहिए थे लेकिन पैसे का सही उपयोग नहीं हुआ।
3 of 5
उन्होंने बताया कि यूपी के प्रत्येक जिले में अल्पसंख्यकों के लिए चलाई गई योजनाओं की हकीकत परखी जाएगी। पिछले तीन साल में मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत केंद्र ने 15 हजार करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को दिए हैं। इन पैसों से जिलों में कितना काम हुआ है, इसकी हकीकत परखी जाएगी। प्रदेश के मंत्री से लेकर अफसर तक जिलों में जाकर योजनाओं का हाल लेंगे। वे खुद भी जिलों में जाकर योजनाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नकवी ने बताया कि सूबे के 15 हजार मदरसे ऐसे हैं जिनमें आधुनिक व मुख्य शिक्षा भी दी जाती है। इन मदरसों में अगले छह महीने के भीतर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इन मदरसों में बच्चों को मिड-डे-मील भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
नकवी ने कहा कि सूबे में 20 से अधिक कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें अल्पसंख्यक युवाओं को ड्राइविंग, हाउस कीपिंग, भवन निर्माण सहित कई हुनर सिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप योजना चला रही है। इसके तहत सूबे में 28 हजार छात्राओं को 38 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। नई रोशनी योजना के तहत भी 1.06 लाख अभ्यर्थियों को लाभ दिया जा चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।