फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री नकवी ने बताया, अल्पसंख्यकों के लिए मोदी सरकार का प्लान

Sat, 08 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
 mukhtar abbas naqvi on development for minorities.

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी में अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

 mukhtar abbas naqvi on development for minorities.

उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में केंद्र ने जितना पैसा दिया उससे तो अल्पसंख्यक बेरोजगार और अशिक्षित नहीं रहने चाहिए थे लेकिन पैसे का सही उपयोग नहीं हुआ।

 mukhtar abbas naqvi on development for minorities.

उन्होंने बताया कि यूपी के प्रत्येक जिले में अल्पसंख्यकों के लिए चलाई गई योजनाओं की हकीकत परखी जाएगी। पिछले तीन साल में मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत केंद्र ने 15 हजार करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को दिए हैं। इन पैसों से जिलों में कितना काम हुआ है, इसकी हकीकत परखी जाएगी। प्रदेश के मंत्री से लेकर अफसर तक जिलों में जाकर योजनाओं का हाल लेंगे। वे खुद भी जिलों में जाकर योजनाओं की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 mukhtar abbas naqvi on development for minorities.

नकवी ने बताया कि सूबे के 15 हजार मदरसे ऐसे हैं जिनमें आधुनिक व मुख्य शिक्षा भी दी जाती है। इन मदरसों में अगले छह महीने के भीतर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इन मदरसों में बच्चों को मिड-डे-मील भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
 mukhtar abbas naqvi on development for minorities.

नकवी ने कहा कि सूबे में 20 से अधिक कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें अल्पसंख्यक युवाओं को ड्राइविंग, हाउस कीपिंग, भवन निर्माण सहित कई हुनर सिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप योजना चला रही है। इसके तहत सूबे में 28 हजार छात्राओं को 38 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। नई रोशनी योजना के तहत भी 1.06 लाख अभ्यर्थियों को लाभ दिया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed